सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेटीएम से लेकर लेंसकार्ट तक, अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने इन 5 शेयरों में की ताबड़तोड़ खरीदारी; मिला 30% तक का रिटर्न!

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:12 PM (IST)

Best Mutual Fund: अगस्त महीने के म्यूचुअल फंड डेटा के अनुसार, फंड हाउस ने चुनिंदा शेयरों में बड़ी खरीदारी की, ...और पढ़ें

पेटीएम से लेकर लेंसकार्ट तक! अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने इन 5 शेयरों में की ताबड़तोड़ खरीदारी, मिला 30% तक का रिटर्न

पेटीएम से लेकर लेंसकार्ट तक! अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने इन 5 शेयरों में की ताबड़तोड़ खरीदारी, मिला 30% तक का रिटर्न

HighLights

  1. अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने 5 शेयरों में जमकर पैसा लगाया।

  2. पेटीएम, टीडी पावर, अर्बन कंपनी, लेंसकार्ट, मीशो में शानदार तेजी देखी गई।

  3. इन शेयरों में फंड हाउस की हिस्सेदारी बढ़ी, निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त के महीने के लिए म्यूचुअल फंड्स (Mutual Fund Portfolio) का ताजा डेटा सामने आ चुका है, जिसमें काफी हलचल देखने को मिली। इस डेटा में ये देखने को मिला कि अगस्त 2026 में म्यूचुअल फंड्स ने चुनिंदा शेयरों में जमकर पैसा लगाया और ये शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दे रहे हैं।

रिपोर्ट में पाया गया कि कुल 53 शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों खरीदारी की। इसके बाद जब इस पर 10% से 30% रिटर्न का दूसरा फिल्टर लगाया गया, तो ऐसे 5 दमदार शेयर सामने आए, जिनमें फंड हाउस ने ताबड़तोड़ खरीदारी की है और शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। आइए आपको उन 5 शेयरों के नाम बताते हैं।

कौन से हैं वो 5 शेयर?

अगस्त में जिन शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने पैसे लगाए, उनमें पेटीएम, मीशो, अर्बन कंपनी और लेंसकार्ट जैसे नाम शामिल हैं। इन शेयरों ने अगस्त में म्यूचुअल फंड्स की अच्छी कमाई करवाई।


1. पेटीएम (One97 Communications)

अगस्त की शुरुआत से अब तक इसमें 29% की जबरदस्त तेजी आई है। शेयर का भाव ₹1341 से बढ़कर ₹1731 पर पहुंच गया है। वहीं देखा जाए तो जुलाई के मुकाबले अगस्त में म्यूचुअल फंड्स के पास पेटीएम के शेयर 12.04 करोड़ से बढ़कर 13.67 करोड़ हो गए हैं। टोटल 337 म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स के पास पेटीएम का शेयर है, जिसकी कुल वैल्यू ₹23465 करोड़ है।

2. टीडी पावर सिस्टम्स (TD Power Systems)

इस शेयर में भी 28% का शानदार उछाल देखा गया है। इसका भाव ₹566 से उछलकर ₹725 हो गया। वहीं फंड हाउस ने भी इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। जुलाई में फंड हाउस के पास इसके 3.71 करोड़ शेयर थे, जो अगस्त में दोगुने होकर 7.93 करोड़ हो गए। आज की तारीख में कुल 108 स्कीम्स के पास ये शेयर है, जिसकी कुल वैल्यू ₹6163 है।

3. अर्बन कंपनी (Urban Company)

इस शेयर में 22% की तेजी आई और कीमत 129 रुपये से बढ़कर 158 रुपये हो गई। वहीं अगस्त में म्यूचुअल फंड्स के पास इसके 18.63 करोड़ शेयर हो गए, जो जुलाई में 14.86 करोड़ थे। ये 82 म्यूचुअल फंड स्कीम्स में है और इसकी कुल वैल्यू 3,114 करोड़ रुपये है।

4. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions)

लेंसकार्ट के शेयर ने भी निवेशकों को इस महीने निराश नहीं किया। इस शेयर में 22 फीसदी की तेजी देखी और इसका दाम ₹561 से बढ़कर ₹685 हो गया। अगस्त में म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी के 25.84 करोड़ शेयर हैं, जो एक महीने पहले 23.12 करोड़ थे। ये 202 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पोर्टफोलियो में शामिल है, जिसकी कुल वैल्यू ₹17,119 करोड़ है।

5. मीशो (Meesho)

इस लिस्ट में ये शेयर पांचवे नंबर पर है। इसकी कीमत अगस्त के महीने में ₹182 से बढ़कर ₹212 हो गई। यानी कि इस शेयर में 17 फीसदी की तेजी देखी गई। वहीं फंड हाउस से इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी भी बढ़ाई। अगस्त के दौरान म्यूचुअल फंड्स के पास इसके 50.27 करोड़ शेयर हो गए, जबकि जुलाई में ये आंकड़ा 41.84 करोड़ शेयर था। ये शेयर 144 स्कीम्स के पास है और इसकी कुल वैल्यू ₹10,326 करोड़ है।

निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब?

जब देश के बड़े म्यूचुअल फंड हाउस किसी शेयर में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे बाजार में एक पॉजिटिव संकेत माना जाता है। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि ये संकेत छोटे निवेशकों के लिए खरीदारी का हो। इसलिए किसी भी शेयर के खरीदने या बेचने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: PF Rule Change: संकट के समय घट सकता है पीएफ योगदान, आपकी सैलरी पर क्या होगा असर?