SIP Calculation: सिर्फ ₹1000 महीने की SIP से कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड? समझें पूरा कैलकुलेशन
How to Invest in Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में सिर्फ ₹1000 की मासिक SIP से भी करोड़पति बना जा सकता ...और पढ़ें

SIP Calculation: ₹1000 की मंथली SIP सिर्फ इतने दिनों में बनेंगे ₹1 करोड़! नए निवशकों के लिए ये रहा पूरा गणित
HighLights
₹1000 मासिक SIP से करोड़पति बनने का मौका।
35 साल में ₹1.14 करोड़ से अधिक का फंड।
इक्विटी फंड में 15% रिटर्न का अनुमान।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड (Rules of Investment) में निवेश करने की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आपको बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि आप कम रकम को निवेश कर के भी करोड़पति (how to become crorepati) बन सकते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि इनवेस्टमेंट (Investment tips) करने के लिए बहुत सारे पैसै चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप हर महीने सिर्फ ₹1000 भी बचाकर निवेश करते हैं, तो भी आप अपने लिए ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड अपने लिए बना सकते हैं।
कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड?
₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड (SIP in Mutual Fund) में निवेश करना होगा। आप अपने वित्तीय सलाहकार के हिसाब से अपने लिए फंड चुन सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप सिर्फ ₹1000 की एसआईपी करें, आप जितना चाहें, उतनी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में कितना मिलता है रिटर्न?
एफडी और आरडी की तरह यहां पर फिक्स रिटर्न नहीं मिलता है। म्यूचुअल फंड का रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किसने फंड में निवेश किया है। मान लीजिए कि अगर आपने इक्विटी फंड में निवेश किया है, तो लंबी अवधि के लिए अनुमानित आपको 12%-18% का रिटर्न मिल सकता है। वहीं अगर आपने किसी डेट फंड में निवेश किया है तो यहां पर आपको 6%-9% रिटर्न मिल सकता है।
₹1000 की SIP से कब बनेंगे ₹1 करोड़?
मान लीजिए कि अगर आपने ₹1000 के निवेश की शुरुआत किसी इक्विटी फंड से की। मानकर चलते हैं जिस फंड में आपने पैसा लगाया है, उसने एवरेज 15 फीसदी का रिटर्न दिया। तो इस हिसाब से:
- हर महीने का निवेश: ₹1000
- निवेश के साल: 35
- एवरेज रिटर्न: 15%
- 35 सालों में कुल निवेश: ₹4,20,000
- कुल फंड तैयार: ₹1,14,14,844
कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप सिर्फ ₹1000 की एसआइपी करते हैं, तो सिर्फ ₹4.25 लाख के निवेश से ही आप ₹1 करोड़ का फंड जमा कर सकते हैं।
कितने की करनी चाहिए SIP?
जब भी आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि आप कब तक निवेश करना चाहते हैं और आपका गोल क्या है। अगर आने वाले सालों में आपको कोई बड़ा खर्चा करना है और उसके लिए पैसे जोड़ने हैं तो ज्यादा निवेश करना होगा। लेकिन आप निवेश की आदत बनाना चाहते हैं, तो आप उतनी रकम से शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी जेब पर बोझ न पड़े।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। यहाँ दी गई कैलकुलेशन केवल अनुमानित रिटर्न (12% से 18%) के आधार पर है। किसी भी योजना में पैसे लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार
ये भी पढ़ें: EPFO Update: PF से लेकर UAN एक्टिवेट करने तक, बिना एम्प्लॉयर के चक्कर काटे चुटकियों में होंगे ये काम
