सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: 50 की उम्र तक बनना है 'करोड़पति'? जानें 30, 35 या 40 की उम्र से शुरुआत करने पर कितनी करनी होगी SIP

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:55 PM (IST)

Mutual Fund Investment: यह लेख बताता है कि 50 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपये का फंड कैसे बनाया ...और पढ़ें

SIP Calculation: 50 की उम्र तक बनना है 'करोड़पति'?  (AI Generated Image)

SIP Calculation: 50 की उम्र तक बनना है 'करोड़पति'? (AI Generated Image)

HighLights

  1. 30 की उम्र से SIP शुरू करने पर कम मासिक निवेश।

  2. 35 की उम्र से शुरू करने पर मासिक SIP राशि में वृद्धि।

  3. 40 की उम्र से शुरू करने पर भारी मासिक SIP आवश्यक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जब भी आप भविष्य के लिए निवेश के बारे में सोचते हैं, तो सवाल आता है कि आप किस उम्र में निवेश की शुरुआत कर रहे हैं। ₹1 करोड़ का फंड बनाना तो आसान है, लेकिन ये समझना बहुत जरूरी है कि कब कितनी रकम से निवेश करना सही है, जिससे कि आपके पास ₹1 करोड़ का फंड बन जाए। आइए आपको आज बताएंगे कि किस उम्र में कितना निवेश करना पड़ेगा, जिससे आपके पास ₹1 करोड़ 50 साल की उम्र में जमा हो जाएंगे।

1. 30 साल की उम्र से शुरुआत

अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो आपके पास पैसा जोड़ने के लिए आराम से 20 साल का समय होगा। ज्यादा समय होने के कारण आप आराम से कम रकम से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। नीचे दी गई कैलकुलेशन से आप समझ सकते हैं कि आपको 20 सालों तक कितना निवेश करना होगा।

  • मंथली SIP: ₹10,875
  • निवेश के साल: 20 years
  • कुल निवेश राशि: ₹26,10,000
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • टोटल फंड: ₹1,00,03,449

2. 35 साल की उम्र से शुरुआत

अगर आप 35 साल की उम्र से निवेश की शुरुआत करेंगे तो आपके पास 15 साल का समय रहेगा। ऐसे में अब आपको थोड़ा ज्यादा निवेश करना होगा।

  • मंथली SIP: ₹21,020
  • निवेश के साल: 15 years
  • कुल निवेश राशि: ₹37,83,600
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • टोटल फंड: ₹1,00,04,078

3. 40 साल की उम्र से शुरुआत

अगर आप देरी से यानी 40 की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो आपके पास सिर्फ 10 साल बचते हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए आपको हर महीने एक भारी रकम निवेश करनी होगी।

  • मंथली SIP: ₹46,640
  • निवेश के साल: 10 years
  • कुल निवेश राशि: ₹55,96,800
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • टोटल फंड: ₹1,04,49,034

कैलकुलेशन से साफ है कि आप अगर चाहें तो 50 की उम्र तक अपने लिए ₹1 करोड़ का फंड जमा कर सकते हैं। लेकिन जो बात ध्यान में रखनी है वो ये है कि निवेश की सही रकम और सही समय चुनें। कभी भी निवेश करने से पहले देखें कि आपके पास कोई बड़ा खर्चा तो नहीं है। हमेशा उसी पैसे को निवेश करें, जिसकी आपको जरूरत नहीं है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी कही भी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Salary vs Savings Account: सैलरी और सेविंग्स अकाउंट में क्या है अंतर, किस खाते में मिलते हैं 8 बड़े फायदे?