सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO Update: PF से लेकर UAN एक्टिवेट करने तक, बिना एम्प्लॉयर के चक्कर काटे चुटकियों में होंगे ये काम

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:00 PM (IST)

How to Use UMANG APP: ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए नया पोर्टल और UMANG ऐप लॉन्च किया है, जिससे PF ...और पढ़ें

EPFO Update: PF से लेकर UAN एक्टिवेट करने तक, बिना एम्प्लॉयर के चक्कर काटे चुटकियों में होंगे ये काम

EPFO Update: PF से लेकर UAN एक्टिवेट करने तक, बिना एम्प्लॉयर के चक्कर काटे चुटकियों में होंगे ये काम

HighLights

  1. उमंग ऐप से नया यूएएन बनाना हुआ आसान।

  2. पुराने यूएएन को घर बैठे सक्रिय करें तुरंत।

  3. पीएफ बैलेंस चेक और क्लेम अब डिजिटल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक नया और आधुनिक पोर्टल (epfo.gov.in) (EPFO New Portal) लॉन्च किया है। पुरानी वेबसाइट से अलग इस नए पोर्टल पर सारी जरूरी सेवाओं को एक ही सिंगल डैशबोर्ड पर लाया गया है। इसके अलावा कई सारी चीजों को पोर्टल से हटा दिया गया है और उसके लिए अब UMANG एप का इस्तेमाल किया जा रहा है।

तो ऐसे में अगर आप पहली बार नौकरी कर रहे हैं, या फिर पीएफ (PF Withdrawal) से जुड़ा कोई भी काम आपका अटका हुआ है, तो आप आसानी से कर सकते हैं। अब इसके लिए आपको लंबी कागजी कार्रवाई करने या दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल में UMANG से कई सारी चीजें कर सकते हैं। आइए आपको बताते है कि उमंग एप का इस्तेमाल कहां-कहां किया जा सकता है।

उमंग एप से क्या मिलेगा फायदा?

उमंग एप की नई सुविधा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं या फिर उन्हें जिन्हें अपना नया UAN चाहिए। वहीं इस एप से आप पीएफ बैलेंस चेक (How to Check PF Balance) कर सकते हैं, वहीं अगर आपके पास पुराना UAN है और वो एक्टिवेट नहीं है, तो वो काम भी आप इस एप के जरिए कर सकते हैं।

UMANG एप से नया UAN बनाने का तरीका

  • अपने फोन में UMANG ऐप खोलें और UAN Allotment and Activation के विकल्प को चुनें।
  • अपना वैध आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करके अपनी सहमति (Consent) दें।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • इसके बाद सिस्टम यह जांच करेगा कि आपके आधार से पहले से कोई UAN जुड़ा है या नहीं।
  • अगर पुराना UAN नहीं मिलता है, तो ऐप में दिए गए Face RD एप्लीकेशन की मदद से अपना चेहरा (Face Scan) वेरीफाई करें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन सफल होते ही आपका नया UAN आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

पुराना UAN एक्टिवेट करने का तरीका

अगर आपका UAN पहले से बना हुआ है लेकिन एक्टिव नहीं है, तो आप UMANG एप में UAN Activation के विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आधार वेरिफिकेशन के बाद जैसे ही फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी प्रक्रिया पूरी होगी, आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा और आपको एसएमएस के जरिए अस्थायी पासवर्ड मिल जाएगा।

UAN एक्टिवेट के बाद क्या सुविधाएं मिलेंगी?

एक बार UAN एक्टिवेट होने के बाद आप घर बैठे ईपीएफओ की इन डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • आसानी से अपना EPF बैलेंस चेक करना।
  • अपनी पूरी पीएफ पासबुक डाउनलोड करना।
  • बिना किसी झंझट के एडवांस पीएफ क्लेम करना और उसका स्टेटस ट्रैक करना।
  • अपनी केवाईसी (KYC) डिटेल्स को खुद अपडेट करना।

यदि प्रक्रिया के दौरान ओटीपी या फेस स्कैन में कोई दिक्कत आती है, तो एक बार अपनी डिटेल्स चेक करके इसे दोबारा ट्राई कर सकते हैं। कई बार डिटेल्स गलत होने की वजह से भी काम अटक सकता है।

ये भी पढ़ें: Salary vs Savings Account: सैलरी और सेविंग्स अकाउंट में क्या है अंतर, किस खाते में मिलते हैं 8 बड़े फायदे?