SSY vs SIP: ₹12,500 महीना बचाने पर बेटी के लिए कहां मिलेगा लाखों का रिटर्न? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
Best Investment Tips: यह लेख बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और म्यूचुअल फंड SIP में निवेश ...और पढ़ें

SSY vs SIP: ₹12,500 महीना बचाने पर बेटी के लिए कहां मिलेगा लाखों का रिटर्न? ये रहा पूरा कैलकुलेशन (AI Generated Image)
HighLights
सुकन्या समृद्धि योजना सरकारी, निश्चित ब्याज और कर मुक्त लाभ।
म्यूचुअल फंड SIP में बाजार जोखिम, पर उच्च रिटर्न की संभावना।
₹12,500 मासिक निवेश पर SIP में अधिक फंड तैयार होता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बेटी के पैदा होते ही हर मां-बाप को उसके भविष्य की चिंता सताने लगती है। उसकी पढ़ाई से लेकर उसकी शादी तक, सारे पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए शुरू से ही बचत (Investment for girl child) करना शुरू कर देते हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स ये समझने में गलती कर देते हैं कि किस तरीके से उनके पास बड़ा फंड तैयार होगा।
ऐसे में आज हम निवेश के दो तरीकों के बारे में बात करेंगे। पहला है सरकार समर्थित सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और दूसरा है इक्विटी म्यूचुअल फंड सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), जो शेयर बाजार के आधार पर शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखता है। लेकिन सवाल ये है कि 15 साल में कहां बड़ा फंड तैयार होगा? तो आइए कैलकुलेशन के जरिए सारी चीजें समझते हैं।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना सरकार (Sukanya Samridhi Yojana) के द्वारा चलाई जानी वाली एक बचत योजना है। इसके जरिए पेरेंट्स अपनी 10 साल तक की बेटी का अकाउंट खुलवा सकते हैं। फिलहाल इस योजना पर सलाना मिलने वाला ब्याज 8.2% है, लेकिन हो सकता है कि आगे आने वाले समय में ये कम हो जाए या फिर बढ़ जाए।
आप इसमें कम से कम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में 15 साल तक लगातार निवेश करना होता है, लेकिन अकाउंट पूरे 21 साल बाद मैच्योर यानी कि 21 साल बाद ही इसका पैसा आपको मिलेगा। वहीं इस योजना पर होने वाले कैपिटल गेन पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
म्यूचुअल फंड SIP क्या है?
SIP के जरिए आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund SIP) में हर महीने निवेश करते हैं। SSY की तरह यहां रिटर्न फिक्स नहीं है, लेकिन आमतौर पर एसआईपी के लिए 12 फीसदी का एवरेज रिटर्न लेकर चलते हैं। लेकिन देखा जाए तो लंबी अवधि में एसआईपी काफी अच्छा रिटर्न देती है, क्योंकि ग्राहकों को यहां कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। हालांकि यहां पर हुए कैपिटल गेन पर आपको टैक्स देना पड़ सकता है।
कैलकुलेशन में कौन आगे?
मान लीजिए कि आप हर महीने 12,500 रुपये (यानी साल के 1.5 लाख रुपये) ठीक 15 साल के लिए निवेश करते हैं:
1. म्यूचुअल फंड SIP में निवेश:
- हर महीने का निवेश: ₹12,500
- अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹22.5 लाख
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- ब्याज से कमाई: ₹36.99 लाख
- कुल फंड (मेच्योरिटी): ₹59.49 लाख
2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश:
- हर महीने का निवेश: ₹12,500
- अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹22.5 लाख
- ब्याज दर: 8.2% सालाना
- ब्याज से कमाई: ₹20.68 लाख
- कुल फंड (मेच्योरिटी): ₹43.18 लाख
आपके लिए कौन सही?
कैलकुलेशन से साफ है कि एसआईपी में किए गए निवेश पर आपको ज्यादा फायदा होगा। लेकिन इसके साथ मार्केट का जोखिम भी जुड़ा हुआ होता है। वहीं अगर SSY में फायदा कम है, लेकिन यहां आपको पूरी सुरक्षा मिलेगी।
ऐसे में अगर आप मार्केट का रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, और मार्केट के बारे में जानकारी रखते हैं, तो आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। वहीं आपको मार्केट के बारे में ज्यादा नहीं पता है तो आप सिर्फ SSY में निवेश करके भी अपनी बिटिया का भविष्य संवार सकते हैं।
