सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO Update: कंपनी काट रही है आपका PF लेकिन खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा? तुरंत ऐसे करें ई-पासबुक की जांच

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:51 PM (IST)

How to Check PF Passbook: सैलरी से कटने वाला पीएफ खाते में जमा हो रहा है या नहीं, यह जानना ...और पढ़ें

EPFO Update: कंपनी काट रही है आपका PF लेकिन खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा? तुरंत ऐसे करें ई-पासबुक की जांच

EPFO Update: कंपनी काट रही है आपका PF लेकिन खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा? तुरंत ऐसे करें ई-पासबुक की जांच

HighLights

  1. पीएफ पासबुक चेक करना क्यों है जरूरी।

  2. EPFO पोर्टल, उमंग ऐप से पासबुक देखें।

  3. पीएफ जमा न होने पर एचआर से संपर्क करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने जब सैलरी आती है, तो सैलरी स्लिप में पीएफ (PF Passbook Check) को कटौती दिखाई देती है। उस स्लिप में साफ लिखा होता है कि आपकी सैलरी में से कितना पैसा कटकर पीएफ अकाउंट (PF Account) में जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि जो पीएफ आपकी सैलरी से कट रहा है, वो आपके पीएफ अकाउंट में जाते भी हैं या फिर नहीं? अगर नहीं, तो ये खबर आपके लिए है।

अक्सर हम अपनी पीएफ पासबुक चेक नहीं करते हैं। हमें लगता है कि सैलरी से कटने वाला पैसा हर महीने पीएफ अकाउंट में जमा हो ही जाता होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी पीएफ पासबुक चेक करते हैं, जिससे आपको आगे दिक्कत न हो। तो आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे अपनी पीएफ पासबुक चेक कर सकते हैं।

पासबुक में क्या-क्या चेक करना है?

जब भी आप अपनी पीएफ पासबुक देखें, तो हमेशा कुछ चीजों का ध्यान रखें। हमेशा चेक करें कि अकाउंट में मंथली एंट्री हो रही है या फिर नहीं। जैसे कि अगर आप सितंबर में पासबुक देख रहे हैं, तो देखें कि अगस्त का पीएफ दर्ज हुआ है या फिर नहीं। इसमें सिर्फ अपना हिस्सा नहीं, बल्कि कंपनी का हिस्सा और पेंशन फंड का पैसा भी जरूर चेक करें।

घर बैठे ऐसे चेक करें पीएफ पासबुक

अगर आपको पीएफ पासबुक चेक करनी है, तो आप 3 आसान तरीकों से पासबुक चेक कर सकते हैं।

  • EPFO पोर्टल: EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद अपनी मेंबर आईडी चुनकर पासबुक देख लें।
  • पासबुक लाइट: EPFO के इस फीचर से आपको जमा-निकासी और बैलेंस का एक आसान समरी व्यू मिल जाता है।
  • उमंग ऐप (UMANG App): अपने फोन में उमंग ऐप डाउनलोड करके भी चुटकियों में पासबुक और बैलेंस चेक किया जा सकता है।

अगर आपने कई नौकरियां बदली हैं, तो एक ही UAN के तहत आपकी अलग-अलग मेंबर आईडी होंगी। जिस कंपनी का रिकॉर्ड देखना हो, उसी की आईडी सिलेक्ट करें।

पीएफ जमा नहीं हुआ है, तो क्या करें?

अगर आपका पीएफ जमा नहीं हुआ है, तो सबसे पहल सैलरी स्लिप मैच करें, और कुछ दिन प्रोसेसिंग का इंतजार करें। इसके बाद भी अगर आपको एंट्री न दिखे, तो तुरंत कंपनी में मौजूद एचआर से संपर्क और इसके शिकायत करें।

ये भी पढ़ें: SIP Calculation: 50 की उम्र तक बनना है 'करोड़पति'? जानें 30, 35 या 40 की उम्र से शुरुआत करने पर कितनी करनी होगी SIP