सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Retirement Plan: सिर्फ 5000 रुपए हर महीने जमा कर रिटायरमेंट पर मिल जाएंगे 2.5 करोड़ रुपए, ये कोई जादू नहीं

Published: Tue, 15 Jul 2025 02:52 PM (GMT+05:30)

रिटायरमेंट लाइफ में किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही फंड जुटाना बेहद जरूरी ...और पढ़ें

सिर्फ 5000 रुपए हर महीने जमा कर रिटायरमेंट पर मिल जाएंगे 2.5 करोड़ रुपए
सिर्फ 5000 रुपए हर महीने जमा कर रिटायरमेंट पर मिल जाएंगे 2.5 करोड़ रुपए

 नई दिल्ली। इस महंगाई के जमाने में रिटायरमेंट का सोचना सही है, क्योंकि ऐसा समय जब आपकी कोई कमाई न हो, उस समय आपका आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहना जरूरी है। इसके लिए आपका पहले से फंड जुटाना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप 5000 रुपये से 2.5 करोड़ रुपये का फंड कैसे जुटाएंगे।

आप 2.5 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए एसआईपी का उपयोग कर सकते हैं। चलिए इसकी पूरी कैलकुलेशन समझते हैं।

कैलकुलेशन

निवेश रकम- 5000 रुपये

फंड- 2.5 करोड़ रुपये

अगर आप 5000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 2.5 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं, तो आपको 35 साल तक निवेश करना होगा। अगर आप 25 साल की उम्र में भी 5000 रुपये की एसआईपी करते हैं, तो 12 फीसदी न्यूनतम रिटर्न के हिसाब से 35 साल में 2.5 करोड़ रुपये जुटा लेंगे।

हमने यहां 12 फीसदी रिटर्न इसलिए माना है, क्योंकि म्यूचुअल फंड में न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी होता है।

अगर आप 25 साल के बाद निवेश करते हैं, तो आप ये निवेश रकम बढ़ा सकते हैं। जैसे अगर आप 30 साल से निवेश शुरू करते हैं, तो 8400 रुपये की एसआईपी शुरू कर सकते हैं। 12 फीसदी  रिटर्न के हिसाब से  8400 रुपये एसआईपी में आपको मैच्योरिटी 2,58,80,175 रुपये मिलेंगे।

SIP के फायदे

एसआईपी में आपको कई तरह की फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) मिलती है। जैसे आप अपने अनुसार अवधि चुन सकते हैं। वहीं निवेश की रकम को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अगर कोई आर्थिक आपदा आ जाए, तो एसआईपी को बीच में रोक (pause) भी कर सकते हैं।

कम्पाउंडिंग का फायदा

एसआईपी में निवेश करने से कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। इसलिए अगर आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश कर रहे हैं, तो ही आपको एसआईपी में फायदा मिलता है। आप जितना लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा कम्पाउंडिंग का फायदा होगा।

 निवेश की कोई सीमा नहीं

एसआईपी में आप जितना चाहे, उतना निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि ये ध्यान रखें की पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन हो। जिसका मतलब हुआ कि अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश किया हो। ताकि आपको शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इतना असर ना हो।

"आप अपने म्यूचुअल फंड  से जुड़े सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"