अक्टूबर-नवंबर में सिर्फ ₹1 लाख के स्टॉक से शुरू करें ये 4 बिजनेस, 2 महीने में ₹50 हजार की शुद्ध बचत! न दुकान न रजिस्ट्रेशन का झंझट
अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी सीजन में ₹1 लाख के निवेश से चार ऐसे व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं, जिनसे ₹50 हजार तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

2 महीने में तगड़ी कमाई वाले बिजनेस (AI Image)
HighLights
₹1 लाख के निवेश से अक्टूबर में 4 बिजनेस शुरू करें।
ड्राई फ्रूट, पूजा सामग्री, मिठाई, कपड़ों का व्यवसाय।
त्योहारी सीजन में ₹50 हजार तक का शुद्ध मुनाफा संभव।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अक्टूबर का महीना छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों के लिए साल के सबसे अच्छे महीनों में माना जाता है। नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, छठ पूजा और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के कारण बाजार में मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में कम इन्वेस्टमेंट के साथ कुछ बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई की जा सकती है।
अगर आपके पास करीब ₹1 लाख का बजट है तो अक्टूबर में ऐसे 4 बिजनेस हैं, जिनमें सही प्लान और मार्केटिंग के साथ एक महीने में ₹50 हजार तक की बचत संभव है।
ड्राई फ्रूट और गिफ्ट पैकिंग बिजनेस
दिवाली और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के कारण ड्राई फ्रूट की मांग अक्टूबर से नवंबर तक सबसे ज्यादा रहती है। आप थोक बाजार से बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट खरीदकर छोटे और बड़े गिफ्ट पैक तैयार कर सकते हैं।
करीब ₹1 लाख में माल, पैकेजिंग बॉक्स और प्रिंटिंग का काम शुरू किया जा सकता है। यदि ₹1.5 लाख से ₹2 लाख की बिक्री होती है और 25 से 35 फीसदी तक का मार्जिन मिलता है तो एक महीने में ₹40 हजार से ₹60 हजार तक की बचत हो सकती है।
पूजा सामग्री और सजावट उत्पाद
नवरात्र और दिवाली के दौरान पूजा सामग्री, दीपक, अगरबत्ती, सजावटी लाइट, रंगोली, तोरण, कलश और पूजा किट की मांग तेजी से बढ़ती है। यह बिजनेस घर से भी शुरू किया जा सकता है।
आप थोक मार्केट से सामान खरीदकर स्थानीय दुकानों, सोसायटी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए बिक्री कर सकते हैं। ₹1 लाख के निवेश पर 30 से 40 प्रतिशत तक का मार्जिन मिलना आम बात है। अच्छी बिक्री होने पर ₹50 हजार तक का शुद्ध मुनाफा संभव है।
मिठाई और स्नैक्स सप्लाई बिजनेस
त्योहारों के दौरान कंपनियां, दुकानें और आम घरों बड़ी मात्रा में मिठाई और नमकीन खरीदते हैं। अगर खुद बनाने की व्यवस्था नहीं है तो स्थानीय प्रतिष्ठित हलवाइयों और निर्माताओं के साथ मिलकर सप्लाई बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
ऑर्डर वाले मॉडल में निवेश कम रहता है और स्टॉक का जोखिम भी घट जाता है। कॉर्पोरेट ऑर्डर या सोसायटी स्तर पर बिक्री मिलने पर 20-30 प्रतिशत तक का मार्जिन मिल सकता है।
रेडीमेड कपड़े और एथनिक वियर बिजनेस
दशहरा, दिवाली और शादी सीजन की शुरुआत के कारण कुर्ता, साड़ी, लहंगा, जैकेट और बच्चों के ट्रेडिशनल कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। आप दिल्ली, सूरत, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे बाजारों से थोक में माल खरीदकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की जा सकती है। करीब ₹1 लाख में शुरुआती स्टॉक तैयार किया जा सकता है। यदि ₹2 लाख तक की बिक्री होती है और 35 फीसदी का मार्जिन मिलता है तो ₹50 हजार तक की बचत संभव है।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने ₹10000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को दी मंजूरी, छोटे उद्यमियों को रिस्क कैपिटल भी! कौन उठा सकता है लाभ?
बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
त्योहारी सीजन में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मांग वाले उत्पादों का स्टॉक पहले से तैयार रखें। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल बिक्री बढ़ाने के लिए करें। नकद और डिजिटल दोनों भुगतान विकल्प रखें। यदि खाद्य उत्पाद बेच रहे हैं तो आवश्यक लाइसेंस और नियमों की जानकारी जरूर लें।
