सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र से दीवाली तक सिर्फ ₹50000 में शुरू करें ये 5 फेस्टिव सीजन बिजनेस, न लाइसेंस न महंगे इंटीरियर वाली दुकान! घर से हो जाएगा शुरू

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:21 PM (IST)

नवरात्र से दीवाली तक त्योहारी सीजन छोटे कारोबारियों के लिए कमाई का बड़ा मौका होता है। कम निवेश में व्यवसाय शुरू करके अच्छी कमाई की जा सकती है।

कमाल के फेस्टिव सीजन बिजनेस (AI Image)

कमाल के फेस्टिव सीजन बिजनेस (AI Image)

HighLights

  1. कम निवेश में त्योहारी सीजन के व्यवसाय शुरू करें।

  2. पूजा सामग्री, ड्राई फ्रूट्स, सजावट आइटम से लाभ।

  3. घर से नमकीन, मिठाई, इको-फ्रेंडली उत्पाद बेचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली का सीजन छोटे कारोबारियों के लिए साल का सबसे बड़ा कमाई वाला समय माना जाता है। इस दौरान कई छोटी-छोटी ऐसी चीजें हैं जिनकी बाजार मांग में अचानक तेजी से उछाल आ जाता है। अगर आप कम इन्वेस्टमेंट और बिना महंगे इंटीरियर वाली दुकान के बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फेस्टिव सीजन बिजनेस अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन दिनों कौन से बिजनेस सफल हो सकते हैं?

पूजा सामग्री और फेस्टिव किट का बिजनेस

नवरात्र और दीवाली के दौरान पूजा सामग्री की मांग तेजी से बढ़ती है। अगरबत्ती, कपूर, घी के दीपक, रूई की बत्ती, चुनरी, नारियल, कलश, रोली, मौली और पूजा थाली जैसी चीजों को एक किट के रूप में बेचकर बेहतर कमाई की जा सकती है।

करीब ₹20,000 से ₹50,000 के इन्वेस्टमेंट से यह काम शुरू किया जा सकता है। आप स्थानीय बाजार, कॉलोनी के गेट, मंदिरों के आसपास और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री की जा सकती है। त्योहारों के दौरान इन प्रोडक्ट्स पर अच्छा मार्जिन मिलता है।

ड्राई फ्रूट और गिफ्ट पैकिंग बिजनेस

दीवाली पर ड्राई फ्रूट और गिफ्ट हैम्पर की मांग सबसे ज्यादा रहती है। बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अंजीर जैसे उत्पाद थोक बाजार से खरीदकर सुंदर दिखने वाली पैकिंग में बेचे जा सकते हैं। अगर पैकेजिंग और ब्रांडिंग अच्छी हो तो हर बॉक्स में 15 से 30 फीसदी तक का मार्जिन मिल सकता है। ₹50,000 के इन्वेस्टमेंट से यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कॉरपोरेट गिफ्टिंग और रेसिडेंशियल सोसायटियां इसके बड़े ग्राहक बन सकते हैं।

सजावट और लाइटिंग आइटम

नवरात्र-दीवाली पर घरों, दुकानों और ऑफिसों की सजावट के लिए LED लाइट, रंगोली स्टिकर, ऑर्टिफिशियल फूल, वॉल डेकोरेशन और फेयरी लाइट की मांग बढ़ जाती है। इन उत्पादों को दिल्ली, जयपुर, सूरत या स्थानीय थोक बाजारों से खरीदकर बेचा जा सकता है। ₹30,000 से ₹1 लाख के निवेश में यह कारोबार शुरू किया जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से बिक्री तेजी से होती है।

होम मेड नमकीन, मिठाई और स्नैक्स

त्योहारों में लोग बड़ी मात्रा में मिठाई और नमकीन खरीदते हैं। अगर आपके पास फूड प्रोडक्ट्स बनाने का अनुभव है तो घर से ही नमकीन, चिवड़ा, मठरी, लड्डू, शक्करपारे या अन्य स्नैक्स तैयार कर बेच सकते हैं। कम निवेश में शुरू होने वाला यह बिजनेस अच्छा मार्जिन दे सकता है। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और स्थानीय डिलीवरी नेटवर्क के जरिए ऑर्डर लिए जा सकते हैं। हालांकि बड़े स्तर पर कारोबार के लिए FSSAI से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है।

मिट्टी के दीये और इको-फ्रेंडली उत्पाद

पिछले कुछ सालों से त्योहारों में मिट्टी के दीये, गोबर से बने दीये, प्राकृतिक रंगोली, ऑर्गेनिक सजावटी सामान और हैंडमेड प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। कुम्हारों या SHG से उत्पाद खरीदकर शहरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जा सकते हैं। यह कारोबार ग्रामीण उत्पादकों को बाजार दिलाने के साथ-साथ अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर भी देता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्र-दिवाली से न्यू ईयर तक सिर्फ 3 महीने करें अफगानी ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस? माल खरीदने-बेचने, मुनाफा और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी पूरी डिटेल

फेस्टिव सीजन में कई उत्पादों पर 15 से 40 प्रतिशत तक का मार्जिन मिल सकता है। त्योहारों से पहले स्टॉक तैयार करना, आकर्षक पैकिंग और डिजिटल प्रचार बिक्री बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

त्योहारों के दौरान मांग तेजी से बदलती है, इसलिए बिना बाजार सर्वे के ज्यादा स्टॉक न खरीदें। फूड आयटम्स बेचने पर क्वालिटी और नियमों का पालन करें। डिजिटल भुगतान और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं ग्राहकों को इंप्रेस कर सकती हैं। आप अच्छी पैकेजिंग के साथ कुछ एडिशनल आयटम्स फ्री में दें इससे आपकी बिक्री बढ़ने की संभावना है।