सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Investment Option: Share Market और Mutual Fund के अलावा भी इतने तरीकों से कर सकते हैं निवेश, जानिए कितने हैं ऑप्शन

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Sun, 17 Dec 2023 11:08 AM (IST)

Types of Investments in India अगर आप निवेशक हैं या पहली बार निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ...और पढ़ें

HNI एंटीक, पेंटिंग जैसे निवेश उपकरणों में निवेश करते हैं।
HNI एंटीक, पेंटिंग जैसे निवेश उपकरणों में निवेश करते हैं।

HighLights

  1. शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड आधुनिक निवेश की कैटेगरी में आता है।
  2. सोना, चांदी, एफडी परंपरागत निवेश के ऑप्शन हैं।
  3. विभिन्न निवेश के प्रकार को जानकर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Investment Types। आज का यह आर्टिकल आपके निवेश के प्रकार को लेकर मन में चल रहे हर दुविधा को दूर कर देगा। निवेश का मतलब सिर्फ शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड ही नहीं होता, देश में निवेश के कई प्रकार है जहां आप पैसा लगा कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

अगर आप एक निवेशक हैं या फिर पहली बार निवेश करने वाले हैं तो आपके लिए यह बड़ी काम की खबर है। आपको आसान तरीके से समझाने के लिए हमने निवेश को तीन कैटेगरी में बांटा है। पहली कैटेगरी ‘परंपरागत निवेश’ दूसरी कैटेगरी ‘आधुनिक निवेश’ और तीसरी कैटेगरी ‘यूनिक निवेश’। चलिए एक-एक कर समझते हैं।

ये भी पढ़ें: पहली बार IPO में करने जा रहे हैं निवेश? पैसे लगाने से पहले अपनाएं ये टिप्स

परंपरागत निवेश में कितने तरह के होते हैं निवेश?

जब बात परंपरागत निवेश की आती है तो इनमें वैसे निवेश होते हैं जो पुराने समय से चलते आ रहे हैं और वर्तमान में भी उनका उतना ही महत्व है। परंपरागत निवेश में सोना-चांदी, रियल एस्टेट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पोस्ट ऑफिस और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) जैसे निवेश आते हैं।

आधुनिक निवेश में किस प्रकार के होते हैं निवेश?

आधुनिक निवेश के नाम ही पता चल रहा है की वैसे निवेश के प्रकार जिनमें हर कोई निवेश करता है या फिर करना चाहता है। इस तरह के निवेश में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और क्रिप्टो करेंसी में निवेश आते हैं।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Update: 15 दिसंबर नहीं अब इस दिन तक करवा सकते हैं फ्री में आधार अपडेट, UIDAI ने दी नई जानकारी

यूनिक निवेश में कितने तरह के निवेश होते हैं?

यूनिक निवेश उन निवेश को कहते हैं जो सामान्य निवेश नहीं बल्कि हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) करते हैं। एचएनआई यूनिक निवेश में महंगी पेंटिंग, कीमती एंटीक, महंगी वाइन इत्यादि जैसे चीजों में निवेश करते हैं।

एचएनआई ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनके पास अच्छी खासी वित्तीय संपत्ति और पैसा होता है। इन व्यक्तियों के पास आम तौर पर कम से कम 1 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ होती है।