सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Life Insurance लेने का बढ़ा रुझान, जीवन बीमा कंपनियों का नया प्रीमियम जुलाई में 91% बढ़ा

By Manish MishraEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2022 09:30 AM (IST)

Life Insurance New Premium पिछले महीने सभी 24 जीवन बीमा कंपनियों को नए प्रीमियम के रूप में 39079 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

Life insurance policies sales zooms, new premium of life insurance companies grew by 91 percent in July
Life insurance policies sales zooms, new premium of life insurance companies grew by 91 percent in July

नई दिल्ली, एजेंसी। जीवन बीमा कंपनियों को नए बीमा से मिलने वाले प्रीमियम में जुलाई में 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बीमा नियमक IRDAI के डाटा के अनुसार, पिछले महीने जीवन बीमा कंपनियों को नए प्रीमियम के तौर पर 39,078.91 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले वर्ष समान अवधि में सभी 24 जीवन बीमा कंपनियों को नए प्रीमियम के तौर पर 20,434.72 करोड़ रुपये मिले थे।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का जुलाई में नए प्रीमियम से मिलने वाला राजस्व दोगुना बढ़कर 29,116.68 करोड़ रुपये रहा है। जुलाई 2021 में एलआइसी को नए प्रीमियम के रूप में 12,030.93 करोड़ रुपये मिले थे। जीवन बीमा बाजार में एलआइसी की 68.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अन्य 23 बीमा कंपनियों के नए प्रीमियम राजस्व में संयुक्त रूप से 19 प्रतिशत की वृद्धि रही है और इनको 9,962.22 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला है। जुलाई 2021 में इन 23 कंपनियों को नए प्रीमियम के रूप में 8,403.79 करोड़ रुपये मिले थे।

डाटा के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) के दौरान सभी कंपनियों का नया प्रीमियम राजस्व 54 प्रतिशत बढ़कर 1,12,753.43 करोड़ रुपये रहा है। एक वर्ष पहले समान अवधि में सभी कंपनियों को नए प्रीमियम के रूप में 73,159.98 करोड़ रुपये मिले थे। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) के दौरान एलआइसी का नया प्रीमियम राजस्व 62 प्रतिशत बढ़कर 77,317.69 करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि में अन्य जीवन बीमा कंपनियों को नए प्रीमियम के रूप में 35,435.75 करोड़ रुपये मिले हैं और इसमें 39 प्रतिशत की वृद्धि रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।