Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी तरह का होता है Bike Insurance? आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, पॉलिसी लेने से पहले जान लीजिए

    बाइक इंश्योरेंस (Bike Insurance) कई तरह का होता है। इनमें थर्ड-पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव और Own Damage बाइक इंश्योरेंस शामिल है। इन तीनों के अलग-अलग फायदे हैं। थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस सबसे बेसिक और कानूनी तौर पर जरूरी है। इसका प्रीमियम भी कम होता है। पर इसमें आपकी बाइक कवर नहीं होती। ये बेनेफिट आपको कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस में मिलता है।

    By Kashid Hussain Edited By: Kashid Hussain Updated: Tue, 26 Aug 2025 01:43 PM (IST)
    Hero Image
    3 तरह की होती है बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी

    नई दिल्ली। बाइक इंश्योरेंस (Bike Insurance) आपको दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी थर्ड पार्टी लायबिलिटी (देनदारी) से होने वाले नुकसान से होने वाले खर्चों से बचने में मदद करता है। हालाँकि, बाजार में इतने सारे ऑप्शन (Types of Bike Insurance) उपलब्ध होने के चलते, सही प्रकार की बाइक बीमा पॉलिसी चुनना मुश्किल हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में अलग-अलग तरह की बाइक बीमा पॉलिसियों के बारे में समझने से आपको अपनी जरूरतों के अनुसार सही बीमा पॉलिसी चुनने में मदद मिलेगी।

    थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस

    थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस, जिसे थर्ड-पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस भी कहा जाता है, भारत में सभी बाइक ओनर्स के लिए कानूनी तौर पर जरूरी है। यह सबसे बेसिक पॉलिसी मानी जाती है। ये बाइक दुर्घटना के चलते थर्ड-पार्टी की संपत्ति या व्यक्ति को हुए नुकसान या चोटों को कवर करती है।

    मगर ध्यान रहे कि यह पॉलिसी आपकी बाइक को हुए नुकसान को कवर नहीं करती। थर्ड-पार्टी बीमा का प्रीमियम IRDAI द्वारा तय होता है। इसमें कवरेज सीमित है, इसलिए इसका प्रीमियम भी बाकी पॉलिसियों के मुकाबले कम होता है।

    कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस

    कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस थर्ड-पार्टी लायबिलिटीज और बीमित बाइक (आपकी बाइक) को हुए नुकसान, दोनों को कवर करती है। यह दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा और मैन-मेड आपदा जैसी घटनाओं को भी कवर करती है। इसमें एक्सटेंसिव/विस्तृत कवरेज पाने के लिए आपके पास राइडर्स या ऐड-ऑन कवर का ऑप्शन भी होता है। इस पॉलिसी में आप अपने वाहन की सेफ्टी के लिए जीरो डेप्रिसिएशन, रोडसाइड असिस्टेंस और इंजन प्रोटेक्टर कवर जैसे कवर शामिल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें - दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने Apple-OpenAI के खिलाफ खोला मोर्चा, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    Own Damage बाइक इंश्योरेंस

    Own Damage बाइक इंश्योरेंस आपकी अपनी बाइक को हुए नुकसान या डैमेज को कवर करता है। यह दुर्घटना, चोरी, आग और प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा को भी कवर करेगा। पर ये थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के लिए कवरेज नहीं देता। हां अगर आपके पास थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस है, तो आप पूरी सुरक्षा के लिए Own Damage कवर ले सकते हैं।