बाढ़ या बादल फटने से घर को हुआ नुकसान, क्या Home Insurance से मिलेगा क्लेम?
पंजाब से लेकर हिमाचल प्रदेश तक भारी बारिश और बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को जितनी हो सके उतनी सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में भी यमुना में पानी का लेवल बढ़ने से उसके पास स्थित घर खाली किए जा चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या बाढ़ से हुए घर के नुकसान की भरपाई Home Insurance से हो सकती है?

नई दिल्ली। आए दिन देश में बाढ़ या बादल फटने से जैसी खबर सुनने को मिल रही है। बीते दिनों से बाढ़ से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पलभर में ही हजारों घर पानी के साथ बह गए। इसके साथ ही कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
खबरों में ज्यादातर पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भारी बारिश या बाढ़ जैसे मामले सुनने को मिल रहे हैं। अब सवाल ये आता है कि बाढ़ या भारी बारिश से घर को पहुंचे नुकसान की भरपाई होम इंश्योरेंस से हो सकती है। होम इंश्योरेंस के बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट मानें तो देशभर में लगभग 1 फीसदी लोगों द्वारा ही होम इंश्योरेंस कराया गया है। अब सबसे पहले ये जान लेते हैं कि बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई होम इंश्योरेंस से कर सकते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- बच्चे का Aadhaar Card कब-कब करना चाहिए अपडेट? देखें नियम से लेकर प्रोसेस तक सारी जानकारी
क्या Home Insurance से कर सकते हैं भरपाई?
वैसे तो आमतौर पर होम इंश्योरेंस में आपदा या बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई शामिल होती है। इसके साथ ही आप अपने एरिया के हिसाब से इंश्योरेंस में रिस्क शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस में बाढ़ से हुआ खतरा शामिल होता है।
हालांकि कुछ इंश्योरेंस में आपको इसे अलग से शामिल करना पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपका प्रीमियम बढ़ जाता है।
क्लेम करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
सबसे पहले नुकसान होते ही बीमा कंपनी को सूचित करें।
दुर्घटना के 24 से 48 घंटे बाद क्लेम दर्ज कर दें।
इसके साथ ही घटना के सभी सबूतों को भी इकट्ठा कर लें। ताकि
क्लेम मिलने में परेशानी न हो।
इन बातों का ध्यान रखने से आपको क्लेम में मिलने में परेशानी नहीं होगी। अगर आपके एरिया में बाढ़ का ज्यादा खतरा है, तो होम इंश्योरेंस जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।