सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price: इस साल कब-कब कितनी चमकी चांदी, क्या आगे भी ऐसे ही रहेगी तेजी? एक्सपर्ट से जानें

Published: Sat, 13 Dec 2025 04:17 PM (IST)

चांदी ने इस साल रिटर्न के मामले में सभी रिकॉर्ड (Silver Price Hike) तोड़ दिए है। इसके आकर्षक रिटर्न को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चांदी ने इस साल कई निवेशकों की किस्मत चमकाई है। इसकी बढ़ती चमक को देख हर कोई हैरान है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) से मिले आंकड़ों की मानें तो अब तक चांदी ने 130 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। 

इसके आकर्षक रिटर्न को देखते हुए  आज के समय में ये निवेशकों पसंदीदा निवेश विकल्प बन गई है। चलिए जानते हैं कि जनवरी से लेकर अब तक चांदी ने कब कितना रिटर्न दिया। क्या किसी महीने इसने नेगेटिव रिटर्न भी दिया था?

महीना कीमत बढ़ोतरी
जनवरी 93,328 रुपये 6.99%
फरवरी 94,328 रुपये 1.07%
मार्च 1,00,065 रुपये 6.08%
अप्रैल 95917 रुपये -4.15%
मई 97,015 रुपये 1.14%
जून 1,05,449 रुपये 8.69%
जुलाई 1,09,972 रुपये 4.29%
अगस्त 1,21,873 रुपये 10.82%
सितंबर 1,42,145 रुपये 16.63%
अक्टूबर 1,48,287 रुपये 4.32%
नवंबर 1,71,637 रुपये 15.75%
दिसंबर 2,01,625 रुपये 17.47%
 

अब सवाल है कि अगले साल 2026 तक चांदी का भाव कहां तक पहुंच सकता है। 

Silver Price Target: 2026 में कितनी होगी कीमत?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक चांदी की कीमत अगले साल तक 2,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। 

इसके साथ ही मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च हेड नवीन दमाणी के मुताबिक, सिल्वर की तेजी लंबी चलेगी, क्योंकि वैश्विक सप्लाई डेफिसिट लगातार बढ़ रहा है। उनका अनुमान है कि चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.4 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज के मुताबिक चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो पहुंच सकता है।

चार्टएनट्रेड डॉट कॉम (ChartNTrade.com) के अनुसार चांदी का भाव 2026 में 2,20,000 रुपये प्रति किलो हो जाएगा।