सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Hike: चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, लगभग 1.80 लाख रुपये पहुंची कीमत, और कितना आएगा उछाल?

Published: Wed, 03 Dec 2025 10:10 AM (IST)

3 दिसंबर, बुधवार को चांदी में जोरदार तेजी (Silver Price Hike) आई है। इससे पहले चांदी का दाम (Silver Price ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी में जोरदार तेजी (Silver Price Hike) आई है। इससे पहले चांदी का दाम (Silver Price Today) कल ताबड़तोड़ गिरा था।1 दिसंबर से चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो की तेजी है। अगर ऐसी ही बढ़ोतरी जारी रहती है, तो चांदी का भाव जल्द 1,0,000 रुपये तक पहुंच सकता है। 

Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के करीब चांदी में 3381 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 179,967 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी ने अब तक 179,354 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 180,748 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

आपके शहर में क्या है चांदी का भाव?

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹183,490
जयपुर ₹183,540
कानपुर ₹183,620
लखनऊ ₹183,620
भोपाल ₹183,640
इंदौर ₹183,790
चंडीगढ़ ₹183,600
रायपुर ₹183,380

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में आज चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 183,380 रुपये में मिल रही है।  वही सबसे महंगी चांदी इस समय इंदौर में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 183,790 रुपये चल रहा है। 

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

3 दिसंबर को एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के करीब 10 ग्राम सोने की कीमत 128,026 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 692 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 128,011 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 128,120 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।