सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Hike: थमने का नाम नहीं ले रही चांदी,1400 रुपये चढ़ा दाम; एक्सपर्ट से जानें निवेश करें या बेच दें?

Published: Fri, 05 Dec 2025 10:06 AM (GMT+05:30)

चांदी में लगातार तेजी (Silver Price Today) चल रही है। ये तेजी अपने चरम सीमा पर है। कमोडिटी मार्केट खुलते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चांदी में लगातार तेजी (Silver Price Today) चल रही है। ये तेजी अपने चरम सीमा पर है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में तूफानी तेजी देखी (Silver Price Hike) जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 1800 रुपये से ज्यादा का उछाल है। हालांकि सोने में अभी हल्की तेजी है। इस समय सोने में लगभग 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। 

Silver Price Today: कितनी है आज चांदी की कीमत?

सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 180,330 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 2192  रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 179,200 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 180,500 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

आपके शहर में कितना है आज चांदी का दाम

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹180,410
जयपुर ₹180,480
कानपुर ₹180,550
लखनऊ ₹180,550
भोपाल ₹180,690
इंदौर ₹181,080
चंडीगढ़ ₹180,890
रायपुर ₹180,820

पटना में चांदी की कीमत इस समय सबसे कम चल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 180,410 रुपये है। इसके अलावा इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 181,080 रुपये चल रही है। 

यह भी पढ़ें:-Repo Rate Cut के बाद ₹30 लाख, ₹50 लाख और ₹70 लाख होम लोन पर कितनी कम हो जाएगी आपकी EMI; देखें कैलकुलेशन

एक्सपर्ट ने क्या दी निवेशकों को सलाह?

अजय केडिया के मुताबिक चांदी लॉग टर्म में निवेशकों को फायदा दे सकती है। लेकिन अभी शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग का न सोचें। लॉग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड ईटीएफ का चयन कर आप इसमें एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं।

Gold Price Today: कितना हुआ सोने का दाम?

सुबह 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 127,581 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें लगभग 281 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 127,581 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 127,581 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।