Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Target Price 2025: साल के अंत तक कितनी रह जाएगी सोने की कीमत, एक्सपर्ट ने क्या दिया टारगेट प्राइस?

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 04:52 PM (IST)

    आजकल सोने से ज्यादा चांदी में तेजी देखी जा रही है। जब भी सोना अपनी रफ्तार पकड़ता है तो चांदी में भी तेजी देखी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने से ज्यादा चांदी उन्हें अच्छा रिटर्न दे सकता है। सोने की तरह चांदी से भी निवेशकों की भावनाएं जुड़ी होती है। आइए जानते हैं कि इस साल के अंत तक चांदी की कीमत कितनी पहुंच सकती है

    Hero Image
    चांदी की चमक क्या यह निवेश का सही समय है?

    नई दिल्ली। सोने और चांदी दोनों को ही लोग खरीदना और इसमें निवेश करना पसंद करते हैं। जब-जब सोने में तेजी आती है, तब-तब चांदी भी अपनी रफ्तार पकड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने से ज्यादा चांदी उन्हें अच्छा रिटर्न दे सकता है। वहीं इसे आज कई उद्योगों भी उपयोग किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांदी बहुत पहले ही 1 लाख रुपये पार कर चुका है। अब कहा जा रहा है कि 1 किलो चांदी की कीमत जल्द 1,50,000 के करीब हो सकती है। चांदी में बहुत तेजी से रफ्तार बढ़ रही है।

    आइए सबसे पहले जानते हैं चांदी को लेकर एक्सपर्ट ने क्या टारगेट प्राइस दिया है।

    Silver Target Price 2025: कितनी पहुंच सकती है कीमत?

    या वेल्थ ग्लोबल के डायरेक्टर अनुज गुप्ता का कहना है कि 1 किलो चांदी कीमत इस साल के अंत तक 135,000 से 140,000 रुपये तक जा सकती है। वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का भी कहना है कि इस साल के अंत तक चांदी की कीमत ₹1,30,000 रुपये प्रति किलो पहुंच सकती है।

    इसलिए अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको बाद में बेहतर रिटर्न मिल सकें। चलिए अब जानते हैं कि चांदी की आज क्या कीमत है?

    Silver Price Today: कितनी है आज कीमत?

    आज 12 सितंबर को IBJA में 1 किलो चांदी का भाव 124499 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 128986 रुपये चल रही है। इसमें 467 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 127,599 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 126938 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    अब जानते हैं आज आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है। 

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹109,740 ₹127,930
    जयपुर ₹109,790 ₹127,980
    कानपुुर ₹109,830 ₹128,030
    लखनऊ ₹109,790 ₹127,960
    भोपाल ₹109,880 ₹128,060
    इंदौर ₹109,880 ₹128,060
    चंडीगढ़ ₹107,380 ₹123,340
    रायपुर ₹107,360 ₹123,400

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 12 सितंबर के दिन रायपुर में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 107,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा सोने की कीमत सबसे ज्यादा भोपाल और इंदौर में है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो कानपुर में चांदी आज सबसे सस्ती है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी चंडीगढ़ में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 123,340 रुपये है।