सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulse Producer Country: दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश, भारत करता है नंबर वन पर राज; दूर-दूर तक कोई नहीं

Published: Sun, 24 Aug 2025 08:00 AM (IST)

Top 10 Pulse Producer Country दालों की खेती धीरे-धीरे सीमित हो जा रही है। लेकिन भारत सरकार दलहन की खेती ...और पढ़ें

Pulses Producing Countries: दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश, भारत करता है नंबर वन पर राज
Pulses Producing Countries: दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश, भारत करता है नंबर वन पर राज

नई दिल्ली। Top 10 Pulse Producer Country:  कृषि मूल्य के हिसाब से दुनिया के शीर्ष चार खाद्य उत्पादक देश चीन, भारत, अमेरिका और ब्राजील हैं। खाद्य उत्पादन में आज हम दालों की बात करेंगे। मसूर, छोले, बीन्स और मटर सहित दालें वैश्विक पोषण और कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज हम आपको बताएंगे आखिर दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश कौन हैं। कहां सबसे ज्यादा दाल का उत्पादन किया जाता है।

वैसे हेडलाइन पढ़कर आप इतना तो जान ही गए होंगे कि भारत में ही सबसे अधिक दाल का उत्पादन होता है। लेकिन कितना होता है और भारत के अलावा और कौन से देश इस लिस्ट में हैं। इन सबके बारे में भी जानना जरूरी है।

कौन सा देश है दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक?

भारत 28 मिलियन मीट्रिक टन वार्षिक दाल उत्पादन के साथ विश्व में सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश है। भारत इतनी मात्रा में दाल का उत्पादन करता है कि उसके आस-पास कोई देश टिकते ही नहीं। भारत के बाद म्यांमार, कनाडा, चीन और रूस का स्थान आता है। पिछले 20 वर्षों में, भारत का दलहन उत्पादन 2002 के 11.13 मिलियन मीट्रिक टन से दोगुने से भी अधिक हो गया है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। भारत में चना, अरहर और मसूर जैसी विभिन्न दालें उगाई जाती हैं, जो इनकी व्यापक खपत को दर्शाता है।

कौन हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े दाल उत्पादक देश?

दुनिया के शीर्ष 10 दलहन उत्पादक देश
रैंक देशों दालों का उत्पादन (मिलियन मीट्रिक टन में)
1 भारत 28
2 Myanmar 5.5
3 कनाडा 5.1
4 चीन 5
5 रूस 4.1
6 नाइजीरिया 4
7 नाइजर 3.5
8 इथियोपिया 3.47
9 ब्राजील 2.9
10 USA 2

विश्व में दूसरा सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश कौन सा है?

म्यांमार एक प्रमुख दाल उत्पादक देश है, जिसका उत्पादन 2021 में 7 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया। यह देश महत्वपूर्ण मात्रा में निर्यात के लिए जाना जाता है, 2020-21 में 2 मिलियन टन से अधिक का निर्यात किया गया।

दुनिया भर में कितनी भूमि में होती है दलहन की खेती?

2022 के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक दलहन की खेती लगभग 9.6 मिलियन हेक्टेयर में हुई। इसमें 9.7 मिलियन टन उपज प्राप्त हुई उत्पादकता 1,015 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर होगी। दुनिया भर के 170 देशों में दलहन उगाए जाते हैं, जो वैश्विक कृषि और खाद्य सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- भारत के सबसे बड़े दाल उत्पादक राज्य, 5वें नंबर पर है UP; जानें नंबर एक और दो पर किसका कब्जा?