Crude Oil Prices: और गिरेंगी या तेजी से चढ़ेंगी कच्चे तेल की कीमतें? गोल्डमैन सेस ने रिपोर्ट में जताई ये संभावना
गोल्डमैन सेस ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और आपूर्ति से जुड़े जोखिमों के कारण ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों ...और पढ़ें
-1793593576789_m.webp)
HighLights
गोल्डमैन सैक्स ने ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़ने का अनुमान लगाया।
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और आपूर्ति जोखिम मुख्य कारण।
दिसंबर के लिए $105, अगले साल $88 प्रति बैरल का अनुमान।
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में गिरावट आ गई है और यह 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। क्रूड की कीमतों पर इस गिरावट के बीच एक अहम रिपोर्ट आई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म, गोल्डमैन सेस ने ब्रेंट क्रूड पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने साल के अंत और 2027 के लिए तेल की कीमतों के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। ऐसा सप्लाई से जुड़े बढ़ते जोखिमों के कारण किया गया है। मध्य पूर्व में महीनों से चल रहे युद्ध के बीच, अन्य बैंकों की तरह गोल्डमैन सैक्स ने भी अपने अनुमानों में बढ़ोतरी की है।
एनालिस्ट ने क्या कहा?
डैन स्ट्रुवेन और यूलिया ज़ेस्तकोवा ग्रिग्सबी समेत अन्य विश्लेषकों ने एक नोट में कहा है कि दिसंबर में ब्रेंट क्रूड की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है, जो पहले के 90 डॉलर के अनुमान से अधिक है। साथ ही, अगले साल इसके 88 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद है, जो पहले के अनुमान से 10% ज़्यादा है। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी ऑयल मार्कर 'वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट' (WTI) के लिए भी अपने अनुमानों को बढ़ा दिया है।
गोल्डमैन सेस की रिपोर्ट में विश्लेषकों ने कहा, "सप्लाई में भारी कमी आने के जोखिमों के कारण निकट भविष्य में एक बड़ा 'रिस्क प्रीमियम' बने रहने की संभावना है।" 1 नवंबर की अपनी रिपोर्ट में उन्होंने आगे कहा कि बाजार इस बात को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं कि "3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद तनाव बढ़ सकता है, जिससे मध्य-पूर्व से होने वाली सप्लाई कमजोर हो सकती है।"
ये भी पढ़ें - वियतनाम पर US टैरिफ के खिलाफ टेस्ला और सैमसंग, मगर क्यों? बहुत खास चीजें बनाता है ये देश
अक्टूबर में ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट में 14% की तेजी आई और यह छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी इस चिंता के कारण आई है कि मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ सकता है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार संकेत दिया है कि वे फिर से हवाई हमले शुरू कर सकते हैं। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर ने अपनी सेना को नए सिरे से टकराव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।