सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर का बदला ट्रेंड, कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ सोना-चांदी; आपके शहर में क्या हैं रेट?

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:27 PM (IST)

Gold Silver Latest Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां वैश्विक बाजार ...और पढ़ें

आज सोने चांदी का बदला ट्रेंड: वैश्विक तेजी, घरेलू गिरावट; जानें अपने शहर के ताजा भाव

आज सोने चांदी का बदला ट्रेंड: वैश्विक तेजी, घरेलू गिरावट; जानें अपने शहर के ताजा भाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों का ट्रेंड आज बदला हुआ नजर आया। ग्लोबल बाजार में जहां कीमतों में उछाल नजर आया तो वहीं घरेलू वायदा बाजार में शाम होते-होते कीमतें गिर गईं। जबकि स्पॉट मार्केट में सुबह से शाम तक सोने और चांदी के दाम गिर (gold silver price crash) गए। कॉमेक्स पर सोना मामूली तेजी के साथ 4,184 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। चांदी 0.70% उछाल के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

MCX पर कहां पहुंचे दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड में सुबह के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई। कीमत 107 रुपए गिरकर 1,47,811 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी 61 रुपए टूटकर 2,11,126 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर कारोबार करती दिखी।

IBJA पर क्या हैं ताजा रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना सुबह के मुकाबले 462 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,45,944 रुपए (24 karat gold price) प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोना 423 रुपए और 18 कैरेट सोना 347 रुपए सस्ता हो गया। इनकी कीमत क्रमशः 1,33,685 रुपए और 1,09,458 रुपए (18 karat gold price) प्रति 10 ग्राम हो गई।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Outlook: सोने-चांदी में आएगी उछाल या चमक पड़ेगी फीकी? दीवाली से पहले ऐसा रह सकता है बुलियन मार्केट

आपके शहर में क्या हैं भाव?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹147,510 ₹135,218 ₹110,633 ₹210,840
मुंबई ₹147,810 ₹135,493 ₹110,858 ₹211,250
पटना ₹147,730 ₹135,419 ₹110,798 ₹211,140
जयपुर ₹147,790 ₹135,474 ₹110,843 ₹211,220
कानपुर ₹147,850 ₹135,529 ₹110,888 ₹211,310
लखनऊ ₹147,850 ₹135,529 ₹110,888 ₹211,310
भोपाल ₹147,960 ₹135,630 ₹110,970 ₹211,480
इंदौर ₹147,960 ₹135,630 ₹110,970 ₹211,480
चंडीगढ़ ₹147,810 ₹135,493 ₹110,858 ₹211,250
रायपुर ₹147,780 ₹135,465 ₹110,835 ₹211,020

आगे कैसा रहेगा बाजार का रुख?

कोटक नियो की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला के अनुसार, हाजिर सोना फिलहाल 4,165 डॉलर प्रति औंस के करीब मजबूती से टिका हुआ है। निवेशक इस समय फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें रोकने और दिसंबर में संभावित बढ़ोतरी के बीच संतुलन बना रहे हैं।

पिछले सप्ताह दो महीने के निचले स्तर से सोने में जो रिकवरी आई है, उसे ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और सुरक्षित निवेश की मांग से सपोर्ट मिला है। दरअसल, एआई (AI) और सेमीकंडक्टर शेयरों में अस्थिरता के चलते निवेशकों ने सरकारी बॉन्ड का रुख किया है।"

चैनवाला ने बताया कि आगे अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड की चाल ही सोने की दिशा तय करेगी। अगर टेक कंपनियों के नतीजे निराश करते हैं, तो निवेशक बॉन्ड की ओर भागेंगे, जिससे यील्ड गिरेगी और सोने को और मजबूती मिलेगी।

दूसरी ओर, चांदी में पिछले सप्ताह 6% की भारी गिरावट के बाद 1% की मामूली रिकवरी हुई है और यह 57.5 डॉलर के करीब ट्रेड कर रही है। हालांकि, औद्योगिक मांग पर ज्यादा निर्भरता के कारण, अगर बाजार में जोखिम बढ़ता है या आर्थिक विकास को लेकर चिंताएं उभरती हैं, तो चांदी में आगे बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें