सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹11700 तक टूटे दाम; खरीदने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:22 PM (IST)

Gold Silver Price Today: मध्य पूर्व युद्ध और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के कारण इस हफ्ते सोना और चांदी की ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: ये हफ्ता गोल्ड और सिल्वर के लिए अच्छा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट वॉर और अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने दोनों ही धातुओं पर जोरदार दवाब डाला। जिससे सोना और चांदी सस्ता हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2700 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ और चांदी में 11700 रुपए तक की गिरावट (Gold Silver Price Today) देखी गई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के वीकली आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3000 रुपए सस्ता हुआ। जबकि चांदी में 10000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

आपके शहर में कहां पहुंचे गोल्ड-सिल्वर के दाम?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹147,440 ₹135,153 ₹122,867 ₹211,050
मुंबई ₹147,690 ₹135,383 ₹110,768 ₹211,410
पटना ₹147,960 ₹135,630 ₹110,970 ₹211,990
जयपुर ₹148,020 ₹135,685 ₹111,015 ₹212,070
कानपुर ₹148,080 ₹135,740 ₹111,060 ₹212,150
लखनऊ ₹148,080 ₹135,740 ₹111,060 ₹212,150
भोपाल ₹148,200 ₹135,850 ₹111,150 ₹212,320
इंदौर ₹148,200 ₹135,850 ₹111,150 ₹212,320
चंडीगढ़ ₹148,170 ₹135,823 ₹111,128 ₹212,180
रायपुर ₹148,110 ₹135,768 ₹111,083 ₹212,100

क्या हैं गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट?

ग्लोबल मार्केट में सोना 4200 डॉलर और चांदी 57 डॉलर प्रति औंस के आसपास करोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) और चांदी 2.13 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के आसपास कारोबार कर रही है। पिछले हफ्ते क्लोजिंग की बात करें तो 9 अक्टूबर को MCX पर सोना 1,51,426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। जबकि चांदी 2,25,775 रुपए पर बंद हुई थी।

IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

वहीं IBJA पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,426 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,126 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,09,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि चांदी की कीमत 2,10,918 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम है। IBJA पर 9 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,21,109 रुपए थी।

अगले हफ्ते कैसी रहेगी गोल्ड-सिल्वर की चाल?

इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने जागरण बिजनेस के वीकली शो 'प्रॉफिट की मंडी' में बताया कि, अमेरिका में 3 नवंबर को मिड टर्म इलेक्शन हैं। जिसके चलते गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुओं की कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है। मिडिल ईस्ट वॉर के चलते लगातार क्रूड की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर दोनों धातुओं पर पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुओं में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोना टूटता है तो 1.43 लाख रुपए के लेवल तक गिर सकता है। जबकि चांदी टूटी तो वह 2 लाख रुपए से नीचे गिर गिर सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें