Gold Silver price today: चांदी में ₹6000 की तेजी, सोना भी हुआ महंगा; कहां पहुंचे आज के रेट्स?
Gold Silver price: रुपए में गिरावट और वैश्विक बाजार में तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है।
-1795750920040_m.webp)
सोना-चांदी महंगे हुए
HighLights
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में सोना ₹1.24 लाख, चांदी ₹1.51 लाख के पार।
MCX पर चांदी ₹6000 और सोना ₹1778 महंगा हुआ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: Gold Silver price: रुपए में आई गिरावट और निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से शुक्रवार को वैश्विक बाजार में सोने-चांदी कीमतों में तेजी आई है। कल यानी गुरुवार को शुरू हुआ तेजी का सिलसिला अभी भी कायम है। बता दें कि अमेरिका से आए महंगाई और आर्थिक मजबूती के आंकड़ों के बाद ही सोने-चांदी (gold silver) में चमक लौटी है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि 9 दिसंबर को ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने के बाद दाम और चढ़ जाएंगे? आइए आज के घरेलू बाजार के रेट्स पर नजर डालते हैं।
वैश्विक बाजार में चढ़ीं कीमतें
आज यानी शुक्रवार 27 नवंबर को Comex पर सोने-चांदी के दाम में उछाल देखा गया है। Comex पर सोने में 2.15% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3624.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 8.28% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 43.375 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी महंगा हुआ सोना
सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन आज फिर तेजी देखी गई। घरेलू बाजार खुलते ही कीमतों में भयंकर तेजी देखी गई। सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.51 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर चांदी ₹6000 महंगी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर लगभग दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1778 रुपये तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,24,050 (mcx gold silver price) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 6310 रुपये की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,51,553 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
निवेशकों की हुई चांदी
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में तेजी आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 124,790 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹118,720 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹103,992 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 152,530 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।