सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता; चांदी में कितनी आई गिरावट?

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:07 PM (IST)

Gold Silver News Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। ...और पढ़ें

आज सोने चांदी के दाम: 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता, चांदी में जोरदार उछाल

आज सोने चांदी के दाम: 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता, चांदी में जोरदार उछाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज एक मिला-जुला और हैरान करने वाला रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में जहां सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई, वहीं भारतीय वायदा बाजार और हाजिर बाजार में दोनों की चाल बिल्कुल अलग नजर आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, तो वहीं चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate) के बेंचमार्क रेट्स पर सोना और चांदी दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

आईबीजेए के शाम 5 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,530 रुपए सस्ता हो गया है, जिससे इसका भाव घटकर 1,37,524 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर आ गया।

इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,299 रुपए की गिरावट आई है और यह 1,25,990 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 1,03,158 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव के साथ 18 कैरेट सोने में भी 1,883 रुपए की कमी दर्ज की गई।

हाजिर बाजार में केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी भी सस्ती हुई। IBJA पर चांदी 1,372 रुपए लुढ़ककर 1,79,972 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- धनतेरस-दीवाली पर सोना खरीदेंगे? अगर हां, तो पेमेंट करने से पहले चेक कर लें ये 5 बातें, वरना लग सकता है चूना!

MCX और ग्लोबल मार्केट में कहां पहुंची कीमत?

दूसरी ओर, एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड 90 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,38,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। इसके उलट, चांदी में आज खरीदारों का जबरदस्त उत्साह दिखा और एमसीएक्स पर चांदी 1.13% यानी 2,028 रुपए की तेजी के साथ उछलकर 1,81,160 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स (Comex gold silver price live) पर सोना 3,910 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर के पार कारोबार कर रही है। मंगलवार को होने वाले अमेरिकी चुनावों से पहले निवेशक काफी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

ऑल-टाइम हाई से अब भी बहुत नीचे हैं दाम

इसी साल 29 जनवरी 2026 को एमसीएक्स पर सोना और चांदी ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (Gold Silver All-Time High) को छुआ था, जब सोना 1,93,000 रुपए और चांदी 4,20,000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी।

हालांकि, उसके ठीक अगले दिन से इनमें भारी गिरावट का दौर शुरू हो गया था। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 28% नीचे चल रहा है, जबकि चांदी में 56% से अधिक की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी (Jateen Trivedi) का कहना है, "ऊंची ब्याज दरों के माहौल की उम्मीदों और अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितताओं के बीच सोना ₹1,38,300 के आसपास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि कॉमेक्स गोल्ड $3,900 के आसपास मंडरा रहा है।

अमेरिकी मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण का आकलन करते हुए बाजार के प्रतिभागी सतर्क बने हुए हैं और उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते फेड की नीति की दिशा और दर के रुख पर स्पष्टता के लिए एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी डेटा जैसे प्रमुख श्रम-बाजार संकेतकों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। आगे चलकर, घरेलू सोने की कीमतें ₹1,36,500 से ₹1,41,000 के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा सकती हैं।"

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की चाल पर निर्भर करेगी। यदि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है, तो कीमती धातुओं में और अधिक रिकवरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।