सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा, ₹5000 तक चढ़े दाम; खरीदने से पहले चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट?

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 12:10 PM (IST)

Gold Silver News Today: दीवाली की छुट्टियों के बाद घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन से पहले चमके सोने-चांदी के भाव; गोल्ड ₹1400 और सिल्वर ₹5000 महंगी; खरीदें या नहीं?

Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन से पहले चमके सोने-चांदी के भाव; गोल्ड ₹1400 और सिल्वर ₹5000 महंगी; खरीदें या नहीं?

HighLights

  1. दीवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल।

  2. MCX पर सोना ₹1400, चांदी ₹5000 तक महंगी हुई।

  3. विशेषज्ञों ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Hike: दीवाली की छुट्टियों के बाद घरेलू बाजारों में आज बुधवार, 11 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,400 रुपए और चांदी 5,000 रुपए तक महंगी (gold silver price today) हो गई है। वहीं, ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स पर भी सोना 0.52% और चांदी 2.20% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, अमेरिकी महंगाई और फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के चलते वैश्विक स्तर पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट?

सुबह 11.30 बजे तक MCX पर गोल्ड में 0.90% यानी 1268 रुपए (gold price hike) की तेजी दर्ज हुई और कीमत 1,41,793 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) हो गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,41,958 रुपए और लो लेवल 1,41,120 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,40,525 रुपए पर क्लोज हुआ था।

वहीं, चांदी में 2.78% यानी 4898 रुपए का उछाल (silver price hike) आया। कीमत 1,87,474 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई। कोराबी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 1,87,770 रुपए और लो लेवल 1,85,290 रुपए रहा। पिछले दिन यह 1,82,576 रुपए पर क्लोज हुई थी।

आपके शहर में कहां पहुंचे दाम?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹141,850 ₹130,029 ₹106,388 ₹187,710
मुंबई ₹142,090 ₹130,249 ₹106,568 ₹188,030
पटना ₹142,010 ₹130,176 ₹106,508 ₹187,930
जयपुर ₹142,070 ₹130,231 ₹106,553 ₹188,010
कानपुर ₹142,130 ₹130,286 ₹106,598 ₹188,080
लखनऊ ₹142,130 ₹130,286 ₹106,598 ₹188,080
भोपाल ₹142,240 ₹130,387 ₹106,680 ₹188,230
इंदौर ₹142,090 ₹130,249 ₹106,568 ₹188,130
चंडीगढ़ ₹142,090 ₹130,249 ₹106,568 ₹188,030
रायपुर ₹142,030 ₹130,194 ₹106,523 ₹187,960

गोल्ड-सिल्वर में क्यों आई तेजी?

कोटक नियो के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, अमेरिका में अक्टूबर की हेडलाइन महंगाई 0.4% और कोर महंगाई 0.3% रही, जो अनुमान से अधिक है।

इसके कारण अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय बाजार को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदें पूरी तरह थमी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: दीवाली के दूसरे दिन कीमतें धड़ाम, सोना ₹2200 टूटा और चांदी ₹3300 लुढ़की; क्यों आई गिरावट?

सोने-चांदी पर एक्सपर्ट की सलाह

सोना: बाजार के लिए अच्छी खबर यह है कि तमाम नकारात्मक खबरों के बावजूद सोने का महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर का सपोर्ट स्तर पूरी तरह सुरक्षित है। मंगलवार को कीमतें 4,030 डॉलर के करीब फिसलने के बाद संभल गईं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि,

जब तक 4,000 डॉलर का स्तर कायम है, निवेशक गिरावट पर खरीदारी (Buying on dips) कर सकते हैं, जिसमें स्टॉप लॉस 4,000 डॉलर के नीचे होना चाहिए। ऊपर की तरफ इसके लिए 4,150 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।"

चांदी: चांदी का तुरंत का आउटलुक 51 डॉलर के समर्थन पर टिका है। इंडस्ट्रियल डिमांड से जुड़ी होने के कारण चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है। इसलिए इसमें रिकवरी तेज तो हो सकती है, लेकिन वह उतनी टिकाऊ नहीं होती।

अनिंद्य बनर्जी सलाह देते हैं कि 51 डॉलर के नीचे कड़ा स्टॉप लॉस रखकर ही डिप्स पर खरीदारी करें, जबकि ऊपर की ओर 53.30 से 53.50 डॉलर के आसपास रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों पर नजर रखते हुए अपने जोखिम को नियंत्रित रखकर ही रणनीति बनाएं।

यह भी पढ़ें- Gold Hallmarking New Rules: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में बदले गोल्ड खरीदने के नियम, आपके शहर में हुए लागू?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।