Gold Silver Price Crash: मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹5000 तक टूटे दाम; क्यों नहीं टिकी एक दिन की तेजी?
Gold Silver News Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन की तेजी के बाद अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों को झटका लगा है।
-1795520933303_m.webp)
सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट एक दिन बाद ही तेजी हुई हवा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी महज एक दिन में ही हवा हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX Gold Silver Price) में आज, मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे बड़ा झटका चांदी के निवेशकों को लगा है। COMEX पर चांदी 3.35% यानी 1.435 डॉलर टूटकर 41.740 डॉलर पर आ गई, जबकि इसका पिछला स्तर 43.810 डॉलर था।
वहीं, सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। कॉमेक्स गोल्ड 0.82% यानी 29.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,621.50 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है, जो इससे पहले 3,676.70 डॉलर पर था। गोल्ड और सिल्वर के अलावा दूसरी कीमती धातुओं में भी भारी बिकवाली दिख रही है। कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है।
भारत में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सुबह के सेशन में बंद रहा। लेकिन शाम 5 बजे खुलते ही सोने और चांदी के दाम गिर गए। सोना 1556 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4984 रुपए प्रति किलोग्राम (gold silver price today) तक सस्ता हो गया।
खबर लिखे जाने तक सोना 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड (gold rate today) करता दिखा। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,25,549 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,25,996 रुपए (gold silver rate) पर क्लोज हुआ था।
वहीं चांदी में 3% तक की गिरावट दर्ज हुई। शाम 5.30 बजे तक चांदी 3248 रुपए सस्ती होकर 1,50,969 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर कारोबार करती दिखी। कारोबारी सेशन के दौरा चांदी का लो लेवल 1,49,233 रुपए और हाई लेवल 1,51,150 रुपए था। जबकि पिछले दिन यह 1,54,217 रुपए (silver price today) पर क्लोज हुई थी।
यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?
IBJA पर क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पिछले दिन यानी 23 नंवबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,123 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने के दाम 1,14,613 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड के दाम 93,842 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी 1,52,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
गोल्ड में क्यों आई बड़ी गिरावट?
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केडिया रिसर्च एंड लर्निंग हब के रिसर्च एनालिस्ट नितिन केडिया ने जागरण बिजनेस को बताया कि,
"तुर्की के केंद्रीय बैंक के गवर्नर फातिह कराहान ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए बैंक गोल्ड स्वैप जैसे साधन इस्तेमाल कर सकता है। बाज़ार के लिए अहम सवाल यह है कि बैंक सोने के बदले कुछ समय के लिए डॉलर जुटाएगा या खुले बाजार में सोना बेचेगा। 23 नवंबर के बयान में नई बिक्री की घोषणा नहीं हुई। सोने के लिए $3,609 प्रति औंस (comex gold price) पहला सहारा है। इसके नीचे भाव टिके तो $3,580 की परीक्षा हो सकती है। ऊपर $3,655 पहली रुकावट है। इसके पार टिकने पर $3,682 अगला स्तर होगा।"
चांदी पर क्या है नितिन केडिया की राय?
नितिन केडिया ने चांदी को लेकर कहा कि, "तुर्की के बयान का असर अप्रत्यक्ष है। आज ज्यादा अहम संकेत यह है कि डॉलर इंडेक्स लगभग स्थिर रहने पर भी दोपहर तक चांदी 3.35% गिरी, जबकि सोने में गिरावट 0.90% थी। $41.50 प्रति औंस पहला (comex silver rate) सपोर्ट है। इसके नीचे भाव टिके तो गिरावट $39.70 तक बढ़ सकती है। वापसी में खरीदारों की पहली परीक्षा $43.80 पर होगी। इसे पार कर टिकने पर $44.50 अगली रुकावट है।"
यह भी पढ़ें- Gold Price Today: 8 हफ्तों की गिरावट के बाद अचानक क्यों उछला सोना, अब लौटेगी तेजी या गिरावट है बाकी? Inside Story
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।