Gold Price Today: 8 हफ्तों की गिरावट के बाद अचानक क्यों उछला सोना, अब लौटेगी तेजी या गिरावट है बाकी? Inside Story
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट में उछाल आया है, जिसका मुख्य कारण एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी और एआई निवेश में बढ़ा उत्साह है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर संभावित बढ़ोतरी और महंगाई की चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, जबकि चीन की खरीदारी से इसे सहारा मिल रहा है।
-1795499579955_m.webp)
Gold Price Today: 8 हफ्तों की गिरावट के अचानक क्यों उछला सोना, अब लौटेगी तेजी या गिरावट है बाकी? Inside Story
HighLights
एनवीडिया सीईओ की वापसी ने सोने की कीमतों में उछाल लाया।
पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद सोने में तेजी दर्ज की गई।
चीन की रिकॉर्ड खरीदारी और निवेश से सोने को सहारा मिला।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गोल्ड में उछाल आया। एनवीडिया के सीआई जेनसन हुआंग (Nvidia CEO) की वापसी से दुनियाभर के शेयर बाजारों में AI निवेश को लेकर उत्साह बढ़ा, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला।
गोल्ड 3,676 डॉलर प्रति औंस के साथ दिन के हाई लेवल पर पहुंच गई। जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.4% की तेजी आई और यह 3,667.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
भारत में क्या हैं गोल्ड के रेट?
आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भारतीय स्टॉक मार्केट और कमोडिटी मार्केट बंद हैं। ऐसे में सोमवार के रेट ही मान्य होंगे। पिछले दिन यानी 23 नंवबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,123 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम थी।
इसी तरह, 22 कैरेट सोने के दाम 1,14,613 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड के दाम 93,842 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वायदा बाजार की बात करें दो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,26,021 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।
14 महीने के लो पर सोना
सोने में आई इस तेजी ने पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को कुछ राहत दी है। पिछले सत्र में भी बुलियन की कीमतों में 2.7% का उछाल आया था। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में सोना करीब 3,670 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया।
हालांकि, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 9% की भारी गिरावट आई थी। इस दौरान सोना एक साल से ज्यादा समय के अपने सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया था। करीब दो हफ्ते पहले इसकी कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से भी नीचे चली गई थी।
यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?
बाजार में क्यों लौटा भरोसा?
सोने की कीमतों में सुधार की एक बड़ी वजह Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी रही। दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी Nvidia ने उन्हें दोबारा प्रेसिडेंट और CEO की जिम्मेदारी सौंपी। उनके जाने से जुड़े विवाद के दो हफ्ते से भी कम समय में यह फैसला आया। इस घटनाक्रम में सरकार की भूमिका भी रही। इसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई और वॉल स्ट्रीट ने अप्रैल 2025 के बाद अपना सबसे मजबूत कारोबारी प्रदर्शन किया।
इससे AI से जुड़ी कंपनियों में निवेश को लेकर भरोसा बढ़ा। इससे पहले टेक शेयरों में गिरावट के दौरान निवेशकों ने दूसरे बाजारों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेचना शुरू कर दिया था। इससे गोल्ड पर दबाव बढ़ा था।
महंगाई और ब्याज दरें अब भी बड़ी चुनौती
हालांकि, सोने की तेजी के सामने कुछ चुनौतियां अब भी हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारी जॉन विलियम्स ने कहा है कि,
"महंगाई को काबू में करने के लिए अभी और काम करना बाकी है। बाजार को उम्मीद है कि दिसंबर की बैठक में फेड ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने से सोने की मांग पर दबाव पड़ता है, क्योंकि सोने से निवेशकों को कोई ब्याज नहीं मिलता।"
चीन की खरीदारी से मिल रहा सहारा
चीन से भी सोने को मजबूती मिल रही है। इस साल चीन का गोल्ड इंपोर्ट रिकॉर्ड 209 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके अलावा, कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने के बीच सोने में 4.3% तक की तेजी देखी गई।
ऊर्जा कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने की उम्मीद भी बढ़ी है। वहीं, चीन के शेनझेन में गोल्ड रिटेल दुकानों पर वीकेंड के दौरान भीड़ और गोल्ड ETF में मजबूत निवेश ने सोने को सहारा दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।