Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में 'महा गिरावट', एक हफ्ते में 25500 रुपये तक गिरे दाम; खरीदने का सुनहरा मौका?
Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में एक हफ्ते में 25,472 रुपये की गिरावट देखी गई।

HighLights
सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज।
एक हफ्ते में 25,500 रुपये तक सस्ता हुआ सोना।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी कीमतों में बड़ी कमी।
एजेंसी, मुंबई।Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में इस हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 25,500 रुपये तक कम हो गया है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने का दाम 11,916 रुपये कम होकर 1,23,893 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,35,809 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,13,486 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,24,401 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने का दाम 1,01,857 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 92,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
इस हफ्ते सोने का उच्चतम दाम 16 नवंबर को सुबह के सत्र में 1,34,971 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। न्यूनतम दाम 20 नवंबर को सुबह के सत्र में 1,23,584 रुपये (Gold Price Crash) प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने का साथ चांदी भी गिरी
सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखी गई। चांदी का दाम 25,472 रुपये कम होकर 1,52,528 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि यह एक हफ्ते पहले 1,78,000 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी का उच्चतम दाम 16 नवंबर को शाम के सत्र में 1,70,251 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। न्यूनतम दाम 20 नवंबर को सुबह के सत्र में 1,50,650 रुपये प्रति किलो देखा गया।
वैश्विक स्तर पर भी गिरे दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमैक्स पर सोने का दाम करीब 9 प्रतिशत कम होकर 3,539 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 16 प्रतिशत घटकर 41.08 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों ने कहा कि पूरे हफ्ते लगभग 9 प्रतिशत की भारी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे कीमतें 1,22,500 रुपए के स्तर की ओर आ गईं। रुपए में मजबूती और कॉमेक्स गोल्ड में कमजोरी ने घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव और बढ़ा दिया। हालांकि 3,500 डॉलर का स्तर एक अहम सपोर्ट बना हुआ है, जबकि अब बाजार की नजर 9 दिसंबर 2026 को होने वाली फेड की पॉलिसी मीटिंग पर टिकी है।
ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की संभावित बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तकनीकी रूप से, 3,450–3,500 डॉलर प्रति औंस और उसके बाद 3,300 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट दिख रहा है, जबकि 3,650–3,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रुकावट मौजूद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।