सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, ऑल टाइम हाई से ₹45000 तक टूटे दाम; इन 4 वजहों से आ रही गिरावट

Published: Fri, 12 Jun 2026 01:57 PM (GMT+05:30)

Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जहां सोना ₹14,000 और चांदी ₹45,000 तक टूट चुकी है। विशेषज्ञों ने इस गिरावट के पीछे वैश्विक ब्याज दरें, मजबूत डॉलर, महंगाई और घरेलू मांग में कमी जैसे प्रमुख कारण बताए हैं, लेकिन लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोना ₹14,000, चांदी ₹45,000 तक गिरी।

  2. ब्याज दरें, डॉलर मजबूती, मांग में कमी प्रमुख कारण।

  3. त्योहारी सीजन में कीमतों में सुधार की उम्मीद।

नई दिल्ली: बुलियन मार्केट (सोना-चांदी बाजार) में इस समय भारी हलचल देखी जा रही है। पिछले कुछ समय से लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी की कीमतों में अचानक एक बड़ा क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और कमोडिटी मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 1 महीने में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले एक महीने के भीतर सोना करीब ₹14,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है, वहीं चांदी में भी लगभग ₹45,000 प्रति किलोग्राम से अधिक की भारी गिरावट देखने को मिली है।


इस अप्रत्याशित गिरावट ने आम उपभोक्ताओं से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको हैरान कर दिया है। आखिर बाजार का रुख अचानक कैसे बदल गया? इस स्थिति को समझने के लिए एक्सपर्ट्स अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत के आधार पर 4 महत्वपूर्ण सवालों के जरिए इस पूरे मामले का बारीकी से समझाया हैं:

सवाल 1: कॉमेक्स पर सोना अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 28% और MCX पर 19% तक टूट चुका है। और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आम आदमी और निवेशक दोनों हैरान हैं कि आखिर इस भारी गिरावट के पीछे की असली वजह क्या है? कौन से ग्लोबल या लोकल कारण हैं जो सोने को लगातार नीचे खींच रहे हैं?

एक्सपर्ट का जवाब:

सोने की कीमतों पर इस समय कई वैश्विक और स्थानिय कारक एक साथ दबाव बना रहे है, जिसके कारण यह गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके मुख्य कारण हो सकते हैं:

1. ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें और मौद्रिक सख्ती ( Monetary Tightening): वैश्विक केंद्रीय बैंकों, विशेषकर अमोरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों की लंबे समय तक उच्च स्तर पर रखने की आशंकाओं और सख्त मौद्रिक नीतियों (Higher Interest Rates and Monetry Tightning) के कारण सोने पर दबाव बढ़ रहा है।

2. मजबूत डॉलर इंडेक्स (Strong Dollar): अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण निवेश का फ्लो बुलियन (सोने-चांदी) से हटकर डॉलर की तरफ शिफ्ट हो रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हो जाता है।

3. महंगाई की चिंता (Higher Inflation): बढ़ती महंगाई की वजह से भी केंद्रीय बैंको का रूख सख्त बना हुआ है, जिसका सीधा नकारात्मक असर कीमती धातुओं की कीमत पर पड़ रहा है।

4. घरेलू मांग में रिकॉर्ड गिरावट ( Drop In Physical Demand): अगर भारत के स्थानीय बाजार की बात करें, तो पिछले 1 महीने में सोने की फिजिकल डिमांड में लगभग 70% की भारी गिरावट देखी गई है। मांग का इस कदर टूटना कीमतों को नीचे खींचने की एक बड़ी वजह बना है।

सवाल 2: सोने के साथ-साथ चांदी का हाल तो और भी ज्यादा खराब दिख रहा है। MCX पर चांदी अपने उच्चतम स्तर से 45% से ज्यादा गिर चुकी है, वहीं कॉमेक्स पर तो ये 49% से ज्यादा सस्ती हो गई है। चांदी में इतनी तगड़ी गिरावट क्यों आ रही है? क्या अचानक से इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड कम हो गई है, या पर्दे के पीछे कोई और बड़े कारण हैं जो इसे नीचे ला रहे हैं?

एक्सपर्ट का जवाब:
चांदी में सोने की तुलना में कहीं अधिक गिरावट देखने को मिली और इसके पीछे मुख्य रूप से औद्योगिक (Industrial) कारक जिम्मेदार हैं:

1. भू-राजनीतिक अनिश्चितता ( Geopolitical Uncertainity): ईरान और अमेरिका (Iran and US) के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन और औद्योगिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा है।

2. इंडस्ट्रियल कमोडिटी की मांग में कमी: चांदी सिर्फ एक कीमती धातु (Precious Metal) ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख औद्योगिक कमोडिटी (Industrial Commodity) भी है। ईरान-यूएस संकट के कारण वैश्विक स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां पिछले समय जैसी मजबूत नहीं दिख रही हैं, जिससे औद्योगिक उत्पादन में चांदी की मांग लगातार घट रही है।

3. सोने का असर (Taking Cues from Gold): चांदी हमेशा सोने के रुख का भी अनुसरण करती है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट चल रही है, इसलिए चांदी भी उसी राह पर चलते हुए भारी बिकवाली का शिकार हो रही है।


सवाल 3: आखिर सोने-चांदी में ये गिरावट का दौर कब थमेगा? फिलहाल भारत में कोई बड़ा वेडिंग सीजन भी नहीं चल रहा है, जिससे लोकल डिमांड भी सुस्त पड़ी हुई है। ऐसे माहौल में, सोने और चांदी में दोबारा से वो पुरानी वाली तेजी या उछाल हमें कब तक देखने को मिल सकता है?

एक्सपर्ट का जवाब:
वर्तमान में बुलियन मार्केट वास्तविक मांग-अपूर्ति ( Demand-Supply) के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी तरह से भू-राजनीतिक परिस्थितियों (Geopoilitical Situations) और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों के आधार पर व्यवहार कर रहा है। डॉलर की मजबूती के कारण वैश्विक स्तर पर बुलियंस की मांग में कमी बनी हुई है।

जहां तक बाजार में दोबारा तेजी या उछाल लौटने का सवाल है, तो एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में आगामी त्योहारी और शादियों के सीजन (अगस्त से दिसंबर के बीच) में सोने और चांदी की घरेलू मांग में एक बार फिर बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जैसे ही त्योहारी मांग बाजार में वापस लौटेगी, कीमतों को निचला स्तर बनाने में मदद मिलेगी और वहां से दोबारा सुधार (Recovery) की उम्मीद की जा सकती है।

सवाल 4: भारतीय बाजार के हिसाब से सोने और चांदी का शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म टारगेट प्राइस आप क्या देख रहे हैं?

एक्सपर्ट का जवाब:
शॉर्ट टर्म में सोना $4000 से $3800 के लेवल और चांदी $56 से $60 के लेवल तक जा सकती है। घरेलू बाजार में सोना 1,20,000 से 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,10,000 से 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल तक जा सकती है। इन्वेस्टर्स को इंतजार करना चाहिए और अपनी पोजीशन बनाए रखनी चाहिए क्योंकि सोने और चांदी का लॉन्ग टर्म ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। इसलिए वे कम कीमतों पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की सलाह


मौजूदा भारी उतार-चढ़ाव को देखकर निवेशकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सोने और चांदी का लॉन्ग-टर्म ट्रेंड (Long Term Trend) अभी भी पूरी तरह से पॉजिटिव यानी मजबूत दिखाई दे रहा है।

आज का सोने-चांदी का रेट?

अगर हम आज यानी 12 जून को सोने और चांदी के भाव की बात करें तो फिलहाल भारत में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.50 लाख से ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1.35 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। चांदी की बात करें तो चांदी ₹2.3 लाख से ₹2.5 लाख प्रति किलो के आसपास है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।