Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर मची हलचल! जानिए आज कितने बदले आपके शहर के भाव
Gold-Silver Price Today: आज 12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में हल्की रिकवरी देखी गई है, हालांकि हाल की बड़ी गिरावट का असर अभी भी बना हुआ है।

HighLights
आज 12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में हल्की रिकवरी।
सोने-चांदी की कीमतों में हाल की बड़ी गिरावट के बाद सुधार।
वैश्विक कारकों के कारण बुलियन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।
नई दिल्ली: अगर आप सोना (Gold) खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अतंरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 12 जून को सोने-चांदी (Gold-Silver Price) के दामों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है, हालांकि बीते कुछ दिनों की भारी गिरावट का असर अभी भी बना हुआ है।
पहले गिरावट, अब हल्की तेजी
पिछले कुछ दिनों में सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़ों की माने तो सोना कारीब ₹1,600 प्रति 10 ग्राम तक गिरा था और चांदी ₹5,000 प्रति किलो तक टूट गई। बता दें कि वैश्विक स्तर (Global Level) पर महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और मिडिल ईस्ट तनाव जैसे कारणों से बुलियन मार्केट में दबाव बना रहा। हालांकि अब कीमतों में हल्की रिकवरी (rebound) देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: हर महीने 30 हजार की SIP से तैयार करें 5 करोड़ का कॉर्पस, जानिए 1 लाख सैलरी वालों के लिए निवेश की रणनीति
क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव
रिपोर्ट के हिसाब से आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.50 लाख से ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1.35 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। चांदी की बात करें तो चांदी ₹2.3 लाख से ₹2.5 लाख प्रति किलो के आसपास है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण थोड़ी अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है ताजा भाव?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹149,740 | ₹137,262 | ₹112,305 | ₹242,970 |
| मुंबई | ₹150,000 | ₹137,500 | ₹112,500 | ₹243,390 |
| पटना | ₹149,920 | ₹137,427 | ₹112,440 | ₹243,260 |
| जयपुर | ₹149,980 | ₹137,482 | ₹112,485 | ₹243,360 |
| कानपुर | ₹150,080 | ₹137,573 | ₹112,560 | ₹243,340 |
| लखनऊ | ₹150,080 | ₹137,573 | ₹112,560 | ₹243,340 |
| भोपाल | ₹150,280 | ₹137,757 | ₹112,710 | ₹243,630 |
क्यों बदल रहे हैं दाम?
सोना-चांदी के दाम सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि ग्लोबल फैक्टर्स से तय होते हैं। अभी इन वजहों से उतार-चढ़ाव जारी है:
* US फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर नजर
* डॉलर की मजबूती
* मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव
* कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
इन कारणों से निवेशकों का रुख बदल रहा है, जिससे कीमतों में तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।