सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: धड़ाम हुआ सोना, चांदी हुई क्रैश; 5000 रुपये तक गिरे दाम; देखें क्या है ताजा भाव

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Wed, 11 Nov 2026 07:36 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी 5,000 रुपये लुढ़ककर 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने-चांदी में गिरावट

सोने-चांदी में गिरावट

HighLights

  1. सोना 800 रुपये गिरकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया।

  2. चांदी 5,000 रुपये लुढ़ककर 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

  3. दिवाली की छुट्टियों और वैश्विक अनिश्चितता ने कीमतों को प्रभावित किया।

एजेंसी, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली की छुट्टियों के कारण कारोबार सुस्त रहने से सोना 800 रुपये टूटकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार के कारोबारी सत्र में 1,46,400 रुपये (Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को इसकी कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

चांदी की कीमतें भी दो सत्र तक स्थिर रहने के बाद नीचे आईं। यह 5,000 रुपये लुढ़ककर 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price) था।

क्या बोले एक्सपर्ट?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "दिवाली की छुट्टियों के दौरान घरेलू कारोबार सुस्त रहने और कई स्थानीय बाजार बंद होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।"

उन्होंने कहा कि लगातार बनी महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख के संकेतों से कीमती धातुओं का परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल ऊंचा रह सकता है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी की संभावनाएं सीमित होंगी।

वैश्विक बाजार में क्या है सोने-चांदी की चाल

वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,047.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 52.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में तेज गिरावट के बाद हाजिर सोना 4,051 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर होने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी बाजार के केंद्र में रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि संघर्ष अब खत्म हो चुका है, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध प्रभावी रूप से समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की संभावनाएं बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें- DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया एक और तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट खरीद के लिए बढ़ाई रकम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।