Gold Silver Price: सोना-चांदी में अचानक उछाल क्यों? चांदी ₹6000 चढ़ी, सोना भी तेज; क्या है असली वजह
Gold Silver Price Hike Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी। जानें क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Price: सोना-चांदी में अचानक उछाल क्यों? चांदी ₹6000 चढ़ी, सोना भी तेज; क्या है असली वजह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| क्या सोना-चांदी में फिर तेजी लौट आई है? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ते ही दोनों धातुओं में जोरदार उछाल (gold silver price hike) देखने को मिला है। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी दोनों में करीब 2% तक तेजी (gold silver price today) दर्ज हुई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 6,000 रुपए उछलकर 2,62,500 रुपए (silver rate today) प्रति किलो (टैक्स सहित) पहुंच गई। वहीं सोना 1,050 रुपए मजबूत होकर 1,61,300 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी में यह तेजी 2.34% की रही, जबकि 99.9% शुद्धता वाले सोने में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिला।
सोने-चांदी में क्यों आया उछाल?
विश्लेषकों का कहना है कि यह तेजी पूरी तरह 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से आई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को जोखिम वाले एसेट्स से हटाकर सोना-चांदी की ओर मोड़ दिया है।
HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक दिलीप परमार के मुताबिक,
घरेलू बाजार में रुपए की कमजोरी ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है, जिससे यह ग्लोबल कमजोरी के बावजूद टिक पाया है।"
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि जब तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व से स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक सोना-चांदी सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव करते रहेंगे।
तेल की बढ़ती कीमतें बढ़ा रहीं खतरा
दिलीप परमार ने मौजूदा स्थिति को "मैक्रो-ट्रैप" बताया। उनके मुताबिक, एक तरफ युद्ध और तनाव से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई का खतरा बढ़ा रही हैं। इससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रख सकते हैं, जो सोने-चांदी की तेजी को सीमित कर सकता है।
ग्लोबल मार्केट में तस्वीर थोड़ी अलग रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 5,003.68 डॉलर प्रति औंस (gold price today) पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 0.35% गिरकर 80.46 डॉलर (silver price today) प्रति औंस पर रही।
यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: अचानक क्यों टूटी चांदी? दिन भर तेजी के बाद आई बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
LKP सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक,
सोना फिलहाल 5,000 डॉलर के आसपास है, लेकिन बाजार अमेरिकी फेड के फैसले से पहले सतर्क है, इसलिए बड़ी चाल नहीं दिख रही।"
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई का दबाव बना हुआ है, जिससे ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है। कुल मिलाकर, अभी सोना-चांदी की चाल पूरी तरह ग्लोबल घटनाओं, तेल की कीमतों और फेड के फैसलों पर निर्भर है।
निवेशक भी आगे की दिशा समझने के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।