Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, दिन भर में 5000 तक टूटे दाम; अगले दो दिनों में मचेगी तबाही?
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ...और पढ़ें
-1794836039531_m.webp)
सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दिल्ली में दाम 5000 तक गिरे अगले दो दिनों में और गिरावट संभव
HighLights
दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई।
वैश्विक कमजोरी और रुपए की मजबूती गिरावट का मुख्य कारण।
अमेरिकी डेटा से अगले दो दिनों में और गिरावट की आशंका।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार, 16 नवंबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में लगातार पांचवें दिन भारी गिरावट देखने को मिली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 900 रुपए घटकर 1.40 लाख रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,40,900 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में भी बड़ा क्रैश देखा गया और यह 5,000 रुपये लुढ़ककर 1.79 लाख रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जो पिछले सत्र में 1.84 लाख रुपए थी।
कीमतों में क्यों आ रही गिरावट?
इस गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट की कमजोरी और रुपए की मजबूती मुख्य वजह रही। विदेशी फंड्स के आने और क्रूड ऑयल के नरम होने से रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 93.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में गोल्ड 17 डॉलर घटकर 3,869 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 3.59% गिरकर 47.366 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दो दिनों में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुओं में गिरावट आ सकती है। क्योंकि 17 नवंबर को अमेरिका में रिटेल सेल्स का डेटा आना है और 18 नवंबर को FOMC मिनट्स जारी होने हैं। जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?
MCX पर कितने गिरे दाम?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 7 बजे तक सोना 1.03% टूट गया। कीमत 1405 रुपए गिरकर 1,35,300 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,36,705 रुपए पर क्लोज हुई थी। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
चांदी 3.50% टूट गई और यह 6168 रुपए सस्ती हो गई। खबर लिखे जाने तक चांदी की कीमत 1,70,141 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) थी। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने 1,69,194 रुपए का लो लेवल भी बनाया।
क्या आगे भी गिरेंगे दाम?
LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर की मजबूती और रुपये के चढ़ने से घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। COMEX गोल्ड के 3,875 डॉलर से नीचे फिसलने से टेक्निकल आउटलुक कमजोर हुआ है, और आने वाले हफ्तों में यह 3,550-3,600 डॉलर के दायरे में आ सकता है।
उन्होंने बताया कि घरेलू स्तर पर सोना 1,32,000 से 1,36,000 रुपए के दायरे में वोलेटाइल रह सकता है। फेडरल रिजर्व की आगे की नीतियों के संकेतों के लिए मार्केट पार्टिसिपेंट्स यूएस रिटेल सेल्स डेटा और केविन वॉर्श के भाषण पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, इसलिए निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।