सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में दबा है भारत का सबसे ज्यादा सोना, खुदाई के लिए सरकार बनाएगी नया प्लान; 800 टन के आयात पर लगाम लगाने की तैयारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

Bihar Gold Reserves: भारत सोने के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए नीति आयोग घरेलू गोल्ड माइनिंग बढ़ाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| India Gold Mining Policy: भारत सोने के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए देश में ही गोल्ड माइनिंग बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नीति आयोग जल्द ही सोने की खोज और खनन को बढ़ावा देने के लिए एक नया रोडमैप ला सकता है। इसका मकसद देश में मौजूद सोने के भंडार का इस्तेमाल करना और विदेशी बाजारों से सोना खरीदने पर होने वाला खर्च कम करना है।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, नीति आयोग की प्रस्तावित योजना में गोल्ड माइनिंग कंपनियों (India gold mining policy) को वित्तीय प्रोत्साहन देने की सिफारिश की जा सकती है।

इसके अलावा खनन के लिए लंबी अवधि के अधिकार देने और नीलामी में बोली लगाने वाली कंपनियों की तकनीकी क्षमता के आधार पर रेटिंग करने का सुझाव भी शामिल है। इससे गंभीर और सक्षम निवेशकों को इस सेक्टर में आकर्षित किया जा सकेगा।

इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। खनन परियोजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया आसान बनाने, भूवैज्ञानिक आंकड़ों की गुणवत्ता सुधारने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे निवेशकों के लिए परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता बेहतर हो सकती है।

भारत में धीमी है खनन की रफ्तार

दरअसल, भारत में सोने के खनन की रफ्तार काफी धीमी रही है। इसकी बड़ी वजह पर्याप्त भूवैज्ञानिक आंकड़ों की कमी, सीमित खोज, परियोजनाओं को शुरू करने में लंबा समय और नीलामी से जुड़ी चुनौतियां हैं। कई परियोजनाएं निवेश के लिहाज से भी फायदेमंद नहीं बन पातीं।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने पिछले सप्ताह 'भारत की स्वर्ण खनन नीति: चुनौतियां, सीख और आगे की राह' (India's Gold Mining Policy: Challenges, Learning and the Road Ahead) नाम की ड्राफ्ट रिपोर्ट पर चर्चा की। इसे पाहले इंडिया फाउंडेशन ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सहयोग से तैयार किया है।

आयोग ने रिपोर्ट की व्यापक सिफारिशों पर सहमति जताई है। हालांकि, गंभीर निवेशकों की पहचान, परियोजनाओं को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने और बेहतर भू-स्थानिक आंकड़े उपलब्ध कराने पर और विस्तृत जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹6500 तक गिरे दाम; चेक करें आपके शहर का रेट

भारत के पास कितना सोना है?

भारत के पास करीब 501 से 518 मिलियन टन प्राथमिक गोल्ड ओर यानी सोने वाला अयस्क मौजूद है। इससे लगभग 600 से 607 टन शुद्ध सोना मिलने का अनुमान है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिहार (Bihar gold reserves) की है।

यहां देश के कुल संसाधनों का 44-45% हिस्सा है। राजस्थान में 25% और कर्नाटक में 21% संसाधन हैं। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में करीब 3-3% और झारखंड में 2% संसाधन मौजूद हैं।

दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा आयातक है भारत

घरेलू खनन बढ़ाने की जरूरत का अंदाजा सोने के आयात के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर का सोना आयात किया। यह मात्रा 800 टन से ज्यादा रही। स्विट्जरलैंड भारत को सोने की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश रहा। कुल आयात में उसकी हिस्सेदारी 34-40% थी।

अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का सोना आयात सालाना आधार पर 39.9% घटकर 24.78 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 41.24 अरब डॉलर था। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस (gold price today) से नीचे आने के बाद आयात में यह गिरावट दर्ज हुई।

इसके बावजूद भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा गोल्ड इंपोर्टर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- रूस क्यों धड़ाधड़ खाली कर रहा खजाना? हॉन्गकॉन्ग के रास्ते चीन भेजा 165 टन सोना; 1998 के बाद सबसे ज्यादा घटा गोल्ड रिजर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।