सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹6500 तक गिरे दाम; चेक करें आपके शहर का रेट

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:19 AM (IST)

Gold silver price crash: आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सोना-चांदी धड़ाम

सोना-चांदी धड़ाम

HighLights

  1. वैश्विक और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट।

  2. MCX पर सोना ₹1100, चांदी ₹5500 तक सस्ती हुई।

  3. खरीदारों को मिली राहत, 24 कैरेट सोना ₹1.36 लाख।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे में आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बीते सप्ताह में सोना यानी गोल्ड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी कीमतों में तेजी आई तो कभी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज सोने-चांदी की क्या कीमत है।

इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हुआ सोना

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.33% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3873.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.27% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 47.515 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में भी गिरी कीमतें

कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भारी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.74 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर चांदी में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1100 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,35,682 (mcx gold silver price drop) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 5500 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,70,747 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारों को मिली राहत

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 136,310 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹124,951 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹102,233 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 174,400 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹135,740 124,428 ₹101,270 170,750
मुंबई 135,970 ₹124,639 ₹101,900 ₹171750
पटना 137,800 ₹124,500 ₹101,700 ₹171,190
जयपुर 136770 ₹123,900 ₹102,700 ₹171,310
कानपुर 137,200 ₹124,900 ₹101,600 ₹171,920
लखनऊ 135400 ₹1,25,200 ₹101,400 ₹170,920

यह भी पढ़ें: 8th pay commission: इंतजार खत्म! एरियर की तारीख '100%' कन्फर्म, जानें कब से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।