सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Down: लगातार 8वें दिन सोना धड़ाम, 12400 रुपये हुआ सस्ता; चांदी भी टूटी, अब कितनी रह गई कीमत

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:42 PM (IST)

Gold Silver Price Down: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार आठवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जो ₹1,300 टूटकर ₹1,34,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार आठवें दिन गिरावट जारी।

दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार आठवें दिन गिरावट जारी।

HighLights

  1. दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार आठवें दिन गिरावट जारी।

  2. सोना ₹1,300 टूटकर ₹1,34,500 प्रति 10 ग्राम पर।

  3. चांदी ₹2,500 गिरकर ₹1,62,000 प्रति किलोग्राम हुई।

एजेंसी, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार आठवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच बृहस्पतिवार को सोना 1,300 रुपये और टूटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) रह गया।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार के 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) से 1,300 रुपये घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

8 दिनों में 12400 रुपये सस्ता हुआ सोना

पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में कुल 12,400 रुपये की गिरावट आई है। नौ नवंबर को सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही।

बृहस्पतिवार को चांदी 2,500 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

क्या बोले एक्सपर्ट?

निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा, "मजबूत रुपये के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की हाजिर कीमतों पर दबाव बना रहा।"

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त रुख अपनाने की आशंकाओं से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 3,717.57 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर 44.92 डॉलर प्रति औंस रह गई।

अक्षत सिद्धांत ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर में हुई बैठक के ब्योरे में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। वहीं, डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने की मांग प्रभावित हुई। बुधवार को करीब पांच प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद चांदी बृहस्पतिवार को 45 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रही।

सितंबर, 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर कीमत

बुधवार को इसकी कीमत गिरकर सितंबर, 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई थी। 29 जनवरी, 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमत अब 60 प्रतिशत से अधिक गिर चुकी है। सिद्धांत ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों और मजबूत डॉलर ने सोने तथा चांदी का आकर्षण कम किया है।

इसके अलावा निवेशक कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सोने-चांदी की बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक मांग पर काफी हद तक निर्भर रहने वाली चांदी पर कमजोर मांग के कारण अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

यह भी पढ़ें- EPFO Pension Hike: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों की बढ़ेगी पेंशन? CBT की बैठक में हो सकता है फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।