Gold Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹3500 तक बढ़ी कीमत; 29 अप्रैल से पहली आएगी भारी गिरावट?
Gold Silver Price Hike: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है, जहां ...और पढ़ें

सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹3500 तक बढ़ी कीमत; 29 अप्रैल से पहली आएगी भारी गिरावट?
HighLights
दिल्ली में चांदी ₹3,500 बढ़कर ₹2.50 लाख/किलो हुई।
सोना ₹200 महंगा होकर ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
अमेरिका-ईरान तनाव और फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर।
नई दिल्ली| दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी और सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में एक ही दिन में 3,500 रुपए (silver price hike) का बड़ा उछाल आया और यह 2.50 लाख रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपए (gold price hike) महंगा होकर 1,56,100 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। बाजार में जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की नई खरीदारी ने इस तेजी को और मजबूती दी।
उतार-चढ़ाव पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक,
सोमवार को सोने की कीमतें ज्यादा उतार-चढ़ाव के बिना सीमित दायरे में रहीं। उन्होंने बताया कि ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के चलते बाजार का रुख थोड़ा सतर्क बना रहा। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने भी बाजार को प्रभावित किया है। दोनों देशों के रिश्तों में अनिश्चितता और बातचीत में धीमी प्रगति के कारण निवेशकों में सावधानी देखी जा रही है। यही वजह है कि जिंस और वित्तीय बाजारों में भू-राजनीतिक जोखिम का असर बना हुआ है।"
यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: सोने में बड़ी गिरावट, कितनी रह गई कीमत? फेड के फैसले से पहले एक्सपर्ट ने दिया टारगेट
वैश्विक बाजार में क्या हैं ताजा रेट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना और चांदी दोनों में हल्की गिरावट दर्ज हुई। सोना करीब 4,704 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) और चांदी 75.60 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) पर कारोबार कर रही थी। हालांकि बाद में सोने की कीमत में थोड़ा सुधार आया और यह 4,710 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर हो गया।
मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का कहना है कि,
अमेरिका-ईरान बातचीत में रुकावट के कारण सोने पर दबाव पड़ा, जबकि तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी गहरी हुई है।"
इसके अलावा, बाजार की नजर अब 29 अप्रैल को आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले पर टिकी है। निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि तेल की बढ़ती कीमतों का ब्याज दरों में संभावित कटौती पर क्या असर पड़ेगा।