Gold Price Crash: सोने में बड़ी गिरावट, कितनी रह गई कीमत? फेड के फैसले से पहले एक्सपर्ट ने दिया टारगेट
Gold Price Today: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट देखी गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह बड़ी ...और पढ़ें
-1777298122252_m.webp)
Gold Price Crash: सोने में बड़ी गिरावट, कितनी रह गई कीमत? फेड के फैसले से पहले एक्सपर्ट ने दे दिया टारगेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप सोना खरीदने या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अहम होने वाला है। इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) समेत कई बड़े केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों पर आने वाले फैसले सोने की चाल तय करेंगे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में फिलहाल जो उतार-चढ़ाव दिख रहा है, वह किसी बड़ी गिरावट का संकेत नहीं बल्कि एक ठहराव है।
हालांकि, सोमवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई। जून डिलीवरी वाला सोना 823 रुपए की गिरावट (gold price crash) के साथ 1,51,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,53,008 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,51,843 रुपए (gold price today) रहा। अब सवाल यह है कि मिडिल ईस्ट तनाव के बीच आखिर इस महीने गोल्ड के दाम कहां तक पहुंच सकते हैं?
टारगेट प्राइस को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विभाग के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार,
सोने की कीमतें फिलहाल एक सीमित दायरे में घूम रही हैं। बाजार में अभी असमंजस की स्थिति है, क्योंकि कीमतें ₹1,58,000 से ₹1,60,000 के ऊपरी (gold price forecast april 2026) सप्लाई जोन के पास रुकी हुई हैं।"
उन्होंने बताया कि चार्ट पर सोना एक ट्रायंगल पैटर्न बना रहा है, जिसका मतलब है कि किसी भी तरफ ब्रेकआउट होने पर कीमतों में बड़ी तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स की राय: इन लेवल्स पर रखें पैनी नजर
मार्केट सेंटीमेंट अभी भी बुलिश (तेजी का) बना हुआ है, लेकिन इसके लिए कुछ खास लेवल्स का टिके रहना जरूरी है।
- सपोर्ट लेवल्स (Support): सोने के लिए इस हफ्ते का पहला इमीडिएट सपोर्ट ₹1,50,500 पर है। अगर यह टूटता है, तो अगला मजबूत सपोर्ट ₹1,48,500 के करीब होगा।
- रेसिस्टेंस लेवल्स (Resistance): ऊपर की तरफ सोने को पहला झटका ₹1,55,500 पर लग सकता है। इसके बाद ₹1,58,000 का लेवल (gold price prediction) सबसे बड़ी बाधा है।
कब आएगी बड़ी तेजी?
मानव मोदी के मुताबिक, अगर सोना ₹1,58,000 के ऊपर मजबूती से बंद होने में कामयाब रहता है, तो इसमें फिर से एक नया अपट्रेंड शुरू हो जाएगा और कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर जा सकती हैं।
हालांकि, अगर कीमतें ₹1,48,500 के नीचे (gold price prediction april 2026) फिसलती हैं, तो शॉर्ट टर्म में बाजार का रुख मंदड़ियों के हाथ में जा सकता है।
क्यों बनी हुई है अनिश्चितता?
इस हफ्ते का इकोनॉमिक कैलेंडर काफी व्यस्त है। दुनिया भर की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed), बैंक ऑफ जापान (BOJ) और यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की पॉलिसी मीटिंग्स पर हैं।
इसके अलावा अमेरिका के जीडीपी (GDP) आंकड़े, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और महंगाई के आंकड़े भी सोने की चमक घटा या बढ़ा सकते हैं। फिलहाल, टेक्निकल चार्ट्स इशारा कर रहे हैं कि बड़ी हलचल से पहले बाजार अपनी सांसें रोककर सही मौके का इंतजार कर रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।