भारतीयों में बढ़ा सोने का क्रेज! गहनों से ज्यादा अब इस काम के लिए खरीद रहे गोल्ड, एक्सपर्ट ने बताए बदलाव के 3 कारण
Gold Investment India 2026: एयरएज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अब आभूषणों के बजाय निवेश के लिए सोना खरीद रहे ...और पढ़ें

भारतीयों में बढ़ा सोने का क्रेज! गहनों से ज्यादा अब इस काम के लिए खरीद रहे गोल्ड।
HighLights
निवेश के लिए सोने की खरीद बढ़ी
आभूषणों की हिस्सेदारी 60% से नीचे
भू-राजनीतिक अनिश्चितता, कीमतें मुख्य कारण
नई दिल्ली| भारतीयों के लिए सोना हमेशा से ही भावनात्मक लगाव का विषय रहा है, लेकिन अब यह रुझान तेजी से बदल रहा है। घरेलू रेटिंग एजेंसी केयरएज (CareEdge) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अब आभूषणों के बजाय निवेश (Gold Investment India 2026) के लिए सोना खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
निवेश का हिस्सा 40% तक पहुंचने की उम्मीद
रिपोर्ट के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2025 में कुल सोने की खरीद में आभूषणों की हिस्सेदारी गिरकर 60 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। गौर करने वाली बात यह है कि लंबे समय तक यह औसत 70 प्रतिशत रहा करता था। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 तक कुल सोने की खपत में निवेश (Indians Buying Gold for Investment) की हिस्सेदारी बढ़कर 35 से 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
आखिर क्यों बदल रहा है ट्रेंड?
केयरएज के निदेशक अखिल गोयल का कहना है कि यह भारत के गोल्ड मार्केट में एक स्ट्रक्चरल शिफ्ट यानी बड़ा ढांचागत बदलाव है। इस बदलाव के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण हैं-
- भू-राजनीतिक अनिश्चितता: वैश्विक स्तर पर जारी तनाव
- कीमतों में उछाल: सोने के दाम लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं
- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन: लोग अपने पैसे को अलग-अलग सुरक्षित जगहों पर लगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं
गोल्ड ETF और सिक्कों की भारी डिमांड
भारत में निवेश की यह मांग गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds), बार और सिक्कों की रिकॉर्ड खरीद की वजह से बढ़ी है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारत में 60 प्रतिशत आभूषणों की खपत अब भी वैश्विक औसत (50 प्रतिशत) से ज्यादा है, लेकिन निवेश की ओर झुकाव साफ नजर आ रहा है।
एजेंसी का मानना है कि सोने की कीमतें अब एक ऐसे दौर में पहुंच गई हैं जहां वे ऊंचे स्तर पर टिकी रहेंगी। केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी और वैश्विक आर्थिक हालात इस ट्रेंड को और मजबूती दे रहे हैं।
साफ है कि अब सोना सिर्फ तिजोरी की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे भरोसेमंद हथियार बन गया है।
यह भी पढ़ें- किसने बेच दिया ₹33440 करोड़ का 22000 किलो सोना, भारत में सस्ता होगा या महंगा? दुनिया पर क्या पड़ेगा असर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।