Gold Price Today: सोने में गिरावट जारी , जानें पटना से लेकर इंदौर तक आपके शहर में क्या है कीमत?
बीते हफ्ते लगातार सोने के दाम (Gold price today) में गिरावट दर्ज की गई थी। आज भी 24 कैरेट सोने में हल्की गिरावट आई है। सुबह लगभग 10 बजे 10 ग्राम सोने में 54 रुपये की गिरावट है। वहीं चांदी की चमक भी आज कम हुई है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते सोने के दाम लगातार गिरे थे। इस हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 25 अगस्त को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे के करीब 10 ग्राम सोने के भाव में 57 रुपये की गिरावट देखी गई है।
क्या है आज Gold Price?
सुबह 10.30 बजे के करीब एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 100,327 रुपये दर्ज किया गया है। इसने 100,195 रुपये प्रति 10 ग्रा पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 1004,00 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। ये 100,384 रुपये पर क्लोज हुआ है।
IBJA में 22 अगस्त शाम को 24 कैरेट सोने का दाम 99360 रुपये दर्ज किया गया है।
Silver Price कितना है?
सुबह 10.31 बजे 1 किलो चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 116,002 रुपये चल रही है। इसमें 234 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसने अब तक 115727 रुपये का लो रिकॉर्ड और 116080 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 22 अगस्त शाम 5 बजे की डेटा के अनुसार चांदी का भाव 112690 रुपये प्रति किलो है।
आपके शहर में कीमत?
आज सोमवार 25 अगस्त को ऊपर दी गई टेबल के अनुसार सबसे सस्ता सोना रायपुर में मिल रहा है। रायुपर में 10 ग्राम सोने की कीमत 100.350 रुपये दर्ज की गई है। वहीं इंदौर और भोपाल में सबसे मंहगा सोना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।