Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आई तूफानी तेजी, इंदौर से लेकर पटना तक कितनी हुई 24 कैरेट सोने के कीमत?

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 09:42 AM (IST)

    12 सितंबर को सोने के भाव (Gold Price in India) में बड़ी उछाल देखी गई है। सुबह 9.30 के करीब 24 कैरेट सोना 500 से भी ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की बात करें तो इसमें भी बड़ी उछाल देखी गई है। 1 किलो चांदी में 1000 रुपये से भी ज्यादा तेजी आई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कितनी कीमत हुई है?

    Hero Image
    सोने की रफ्तार 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,09,561 रुपये प्रति 10 ग्राम

     नई दिल्ली। 12 सितंबर यानी आज के दिन सोने के भाव (Gold Rates Today) ने अपनी रफ्तार पकड़ी है। सुबह 9.30 बजे करीब एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का भाव 525 प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। वहीं चांदी ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर ये बढ़ोतरी ऐसे ही जारी रही, तो बहुत 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।

    कितना है Gold Price?

    आज 12 सितंबर के दिन 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 9.30 बजे करीब 109,561 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें अभी 580 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोने ने अब तक 109,351 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 109,580 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?

    आज के दिन चांदी की चमक भी तेज हुई है। सुबह 9.35 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 128,464 रुपये चल रहा है। इसमें 1526 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 127,599 पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 128,612 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    कल शाम IBJA 1 किलो चांदी का भाव 124594 रुपये दर्ज किया गया है।

    आपके शहर में क्या है भाव?

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹109,740 ₹127,930
    जयपुर ₹109,790 ₹127,980
    कानपुुर ₹109,830 ₹128,030
    लखनऊ ₹109,790 ₹127,960
    भोपाल ₹109,880 ₹128,060
    इंदौर ₹109,880 ₹128,060
    चंडीगढ़ ₹107,380 ₹123,340
    रायपुर ₹107,360 ₹123,400

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 12 सितंबर के दिन रायपुर में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 107,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा सोने की कीमत सबसे ज्यादा भोपाल और इंदौर में है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो कानपुर में चांदी आज सबसे सस्ती है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी चंडीगढ़ में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 123,340 रुपये है। 

    अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना बनाना चाहते हैं, तो 22 कैरेट सोना इसके लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। क्योंकि इसमें कुछ फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है, जिससे ये और मजूबत बन जाती है। 

    यह भी पढ़ें- Gold ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.13 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ ऑल टाइम हाई पर; एक साल में कितने बढ़े दाम?