कहीं आपके गोल्ड में तो नहीं मिला चांदी और तांबा, जानें क्या होता है कैरेट? जानें एक-एक डिटेल
24 Carat Gold जब आप गोल्ड खरीदते हैं या फिर ज्वैलर के पास जाते हैं तो सबसे पहले आपके मन में सवाल उठता है कि ये सोना कितने कैरेट का है? तब ज्वैलर आपको कैरेट के हिसाब से बताता है कि वह कितना शुद्ध है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ कैरेट ऐसे हैं जिनमें चांदी तांबा जिंक और निकल जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं? चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली| 24 Carat Gold Purity : भारत में गोल्ड को निवेश का सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। इसे सिर्फ धातु नहीं, बल्कि संस्कृति और फैशन का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन जब आप गोल्ड खरीदते हैं या फिर ज्वैलर के पास जाते हैं तो सबसे पहले आपके मन में सवाल उठता है कि ये सोना कितने कैरेट का है? तब ज्वैलर आपको कैरेट के हिसाब से बताता है कि वह कितना शुद्ध है। अब सवाल यह है कि आखिर कैरेट होता है क्या है? 24, 22, 20 ,18 और 14 कैरेट के गोल्ड में क्या अंतर होता है? यह तय कैसे होता है? और किस कैरेट में कितनी धातु की मिलावट होती है? तो चलिए जानते हैं।
What is Carat in Gold : सोने में कैरेट का क्या मतलब?
कैरेट गोल्ड की शुद्धता मापने की इकाई है, जो बताता है कि सोना 24 हिस्सों में से कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोना 100 फीसदी शुद्ध होता है। यानी इसमें किसी भी धातु का मिश्रण नहीं होता। हालांकि, जैसे-जैसे कैरेट की संख्या घटती है, वैसे-वैसे उसमें तांबा, चांदी और जस्ता जैसी धातुओं की मात्रा बढ़ जाती है। जिसे मिश्र धातु या फिर एलॉय कहते हैं। ये धातुएं गोल्ड को मजबूती देती हैं और उसे अलग-अलग रंग देने के लिए मिलाई जाती हैं।
सोने में कौन सी धातुएं मिलाई जाती हैं और क्यों?
सोने मे कैरेट के हिसाब से खासतौर पर चार धातुएं मिलाई जाती हैं। जिनमें तांबा, चांदी, जिंक और निकल मिलाया जाता है। इनके मिलाने के लिए पीछे एक उद्देश्य होता है:
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! और सस्ती हो सकती है आपके लोन की EMI, RBI गवर्नर ने दिए संकेत; जानें क्या कहा?
किस कैरेट में कितनी मिलावट?
24 Carat Gold : ये होता है सबसे शुद्ध
24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 99.9 फीसदी गोल्ड होता है। यह चमकरदार, गहरा पीला और मुलायम होता है। इसकी शुद्धता के चलते यह निवेश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि यह काफी नरम होता है और इसलिए इसे ज्वैलरी के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। क्योंकि, यह आसानी से टूट जाता है। 24 कैरेट गोल्ड में किसी धातु का मिश्रण नहीं होता। इसलिए इसकी कीमत भी सबसे ज्यादा होती है।
22 Carat Gold: शुद्धता और मजबूती का मिश्रण
22 कैरेट सोने में 22 हिस्से शुद्ध सोना और 2 हिस्से में अन्य दूसरी धातुएं होती हैं। इसमें 91.67% सोना और बाकी 8.33% दूसरी धातुएं मिली होती हैं। और 24 कैरेट गोल्ड से थोड़ा कम चमकदार लेकिन ज्यादा मजबूत होता है। भारत में 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के लिए लोकप्रिय है। क्योंकि, यह शुद्ध और मजबूत होता है। इसकी कीमत 24 कैरेट से थोड़ी कम होती है।
20 Carat Gold : किफायती और टिकाऊपन का मेल
20 कैरेट गोल्ड में 20 हिस्से शुद्ध सोना होता है और बाकी के चार हिस्से दूसरी धातुएं होती हैं। यह 83.33% शुद्ध होता है और 22 कैरेट से मजबूत होता है। 20 कैरेट गोल्ड कुछ खास डिजाइनों में इस्तेमाल होता है। लेकिन यह भारत में कम प्रचलित है। इसकी कीमत 22 कैरेट से कम होती है और यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो किफायती लेकिन टिकाऊ गहने चाहते हैं।
18 Carat Gold : फैशनेबल गहनों में इस्तेमाल
इसमें 18 हिस्से शुद्ध सोना और 6 हिस्से मिस्र धातुएं मिली होती हैं। 75 फीसदी शुद्धता के साथ यह दुनियाभर में ज्वैलरी के लिए लोकप्रिय है। क्योंकि यह मजबूत, टिकाऊ, और डिजाइन में लचीलापन देता है। 18 कैरेट सोने को सफेद, गुलाबी या पीले रंग में बनाया जा सकता है, जो फैशनेबल गहनों के लिए इस्तेमाल होता है। हालांकि, इसकी शुद्धता कम होने के कारण यह निवेश के लिए उतना अच्छा नहीं माना जाता।
16 Carat Gold : घड़ियों में होता है इस्तेमाल
इसमें 16 भाग शुद्ध सोना और 8 अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। यह 66.7 फीसदी शुद्ध होता है, जो 14 और 18 कैरेट सोने के बीच एक संतुलन प्रदान करता है। यह टिकाऊ और मजबूत होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल ज्वैलरी, घड़ियों और सजावटी कला वस्तुओं के लिए किया जाता है।
14 Carat Gold : कम होती है कीमत
14 कैरेट गोल्ड के 14 हिस्से यानी 58.3% सोना शुद्ध होता है। बाकी हिस्से में मिश्रित धातुएं होती हैं। यह मजबूत और काफी टिकाऊ होता है। खासकर भारत में इसके गहनों का इस्तेमाल रोजमर्रा के लिए किया जाता है। 24 कैरेट के मुकाबले इसकी कीमत काफी कम होती है।
10 Carat Gold : आधे से ज्यादा सोने में मिलावट
इसमें 41.7 फीसदी सोना और बाकी 58.3 फीसदी तांबा, चांदी और जिंक जैसी धातुएं मिली होती हैं। यह 10 भाग सोने और 14 भाग दूसरी धातुओं से बना होता है। यह कम शुद्ध लेकिन टिकाऊ होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल अंगूठी और कंगन बनाने में इस्तेमाल होता है। यह काफी सस्ता होता है।
आपके लिए कौन सा गोल्ड सही?
निवेश के लिए: 24 कैरेट सोना चुनें। जैसे- सिक्के या बार, क्योंकि यह सबसे शुद्ध और मूल्यवान है।
पारंपरिक गहने: 22 कैरेट सोना शादी या विशेष अवसरों के लिए बढ़िया है।
फैशनेबल गहने: 18 कैरेट सोना रोजमर्रा के स्टाइलिश गहनों के लिए बेहतर है।
बजट में गहने: 20 कैरेट या 18 कैरेट सोना किफायती और टिकाऊ विकल्प हैं।
बतादें कि गोल्ड के दाम आए दिन बदलते रहते हैं और हर कैरेट का दाम अलग होता हैं। 24 कैरेट का सोना सबसे महंगा होता है। और जैसे-जैसे कैरेट घटता है वैसे-वैसे सोने की कीमत भी घटती है। इसलिए सोना कैरेट देखकर ही खरीदें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।