Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की; आपके शहर में कितना हुआ दाम

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 09:47 AM (IST)

    18 सितंबर को सोने के दाम (Gold Price Today) में गिरावट देखी जा रही है। ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है कि सोने की कीमत में गिरावट है। वहीं चांदी (Silver Price Today) भी फीकी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। कल 17 सितंबर को चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई थी। आइए जानते हैं आज 18 सितंबर को आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?

    Hero Image
    सोने-चांदी की चमक फीकी कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का भाव

     नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी फीके नजर आ रहे हैं। एमसीएक्स में सुबह 9.30 बजे के करीब सोने और चांदी दोनों में ही बड़ी गिरावट देखी गई है। कल 17 सितंबर को चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई थी। आज भी एमसीएक्स में चांदी में 864 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे ही अगर सोने की बात करें तो सुबह 9.29 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 572 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?

    Gold Price Today: सोने का क्या है भाव?

    सुबह 9.30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत एमसीएक्स पर 109250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसमें 572 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 109,157 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 109,425 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    IBJA में कल शाम 17 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 110869 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

    Silver Price कितना है?

    अगर चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी की कीमत सुबह 9.33 बजे एमसीएक्स पर 125940 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 125900 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 126614 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    IBJA में कल शाम चांदी की कीमत 129300 प्रति किलो दर्ज की गई है।

    आपके शहर में क्या है दाम?

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹109,440 ₹125,560
    जयपुर ₹109,480 ₹125,610
    कानपुुर ₹109,530 ₹125,660
    लखनऊ ₹109,530 ₹125,660
    भोपाल ₹109,610 ₹125,760
    इंदौर ₹109,610 ₹125,760
    चंडीगढ़ ₹109,500 ₹125,700
    रायपुर ₹109,460 ₹125,650