सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना सस्ता हुआ तो चीन ने फिर खरीद डाला ₹27 हजार करोड़ का 21 टन गोल्ड, 3 साल की सबसे बड़ी खरीदी; अब होगा महंगा?

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:05 AM (IST)

China buying gold: चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर में 21 टन सोना खरीदा, लगातार 23वें महीने अपने भंडार में ...और पढ़ें

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने खरीदा 21 टन गोल्ड, 23वें महीने बढ़ाया भंडार

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने खरीदा 21 टन गोल्ड, 23वें महीने बढ़ाया भंडार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| ग्लोबल मार्केट में कीमतों में गिरावट के बीच गोल्ड पर चीन का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के सेंट्रल बैंक ने लगातार 23वें महीने गोल्ड की खरीदारी (China buying gold) की है। चीन ने पिछले महीने यानी सितंबर में 21 टन (21,000 किलोग्राम) सोना खरीदा, जिससे उसका आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,196 टन हो गया। यह सितंबर 2023 के बाद चीन की एक महीने में सोने की सबसे बड़ी खरीद है। चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) ने लगातार 23वें महीने अपने गोल्ड रिजर्व (China gold reserve) में इजाफा किया है। जिसकी कीमत करीब 27,112 करोड़ रुपए है।

2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद

सितंबर की 21 टन की खरीद अगस्त की 18.5 टन और जुलाई की 18 टन खरीद से भी ज्यादा रही। इससे साफ है कि चीन ने सोने की खरीदारी की रफ्तार बढ़ाई है। सितंबर में की गई खरीद सितंबर 2023 के 24 टन के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद रही। चीन की यह खरीद ऐसे समय में बढ़ी है जब इस साल सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए गिरावट आई थी। यानी कीमतों में नरमी के दौरान चीन ने अपने रिजर्व के लिए ज्यादा सोना खरीदा।

यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: दो महीने के निचले स्तर पर सोना, 42 दिन में ₹18000 हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेंगे दाम?

केंद्रीय बैंकों ने खरीदा कुल 39 टन सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC Report) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में चीन और पोलैंड केंद्रीय बैंकों (Poland gold reserve) के बीच सोना खरीदने वाले प्रमुख देश बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में दुनिया के केंद्रीय बैंकों ने कुल 39 टन सोना खरीदा। जनवरी से अगस्त 2026 तक केंद्रीय बैंकों की घोषित कुल खरीद 170 टन रही।

गोल्ड खरीदी में पोलैंड दूसरे पायदान पर

अगस्त में चीन ने लगातार 22वें महीने सोना खरीदा था और उस महीने 20 टन सोना रिजर्व में जोड़ा था। अगस्त तक चीन की सालाना गोल्ड खरीद 80 टन पहुंच गई थी, जो पोलैंड के बाद दूसरे नंबर पर थी। पोलैंड ने 2026 में अब तक 98 टन सोना खरीदा है और उसके पास कुल 648 टन गोल्ड रिजर्व है।

वहीं, सितंबर के अंत में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3.4 ट्रिलियन डॉलर रहा, जो एक महीने पहले के मुकाबले 38.1 अरब डॉलर यानी 1.11 फीसदी कम है। चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक,

इसकी वजह करेंसी वैल्यू में बदलाव और संपत्तियों की कीमतों में गिरावट रही। सितंबर में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स बढ़ा था और प्रमुख वैश्विक वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में भी कमजोरी आई थी। चीन की लगातार बढ़ती गोल्ड खरीद से यह दिखता है कि उसके आधिकारिक रिजर्व में सोने की भूमिका लगातार बढ़ रही है।"

ग्लोबल मार्केट में क्या हैं सोने के ताजा रेट?

कॉमेक्स पर गोल्ड में 1.19% की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 50 डॉलर गिरकर 4137 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पहुंच गई। चांदी में 2.41% की गिरावट आई और कीमत 1.48 डॉलर टूटकर 60 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) के आसपास पहुंच गई।

भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी 2.23 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के आसपास कारोबार कर रही है।

ऐसे में चीन की रिकॉर्ड खरीदी के बीच माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम कहां पहुंचे? खरीदें या नहीं