सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम कहां पहुंचे? खरीदें या नहीं

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:15 PM (IST)

Gold Silver News Today: देश के सर्राफा बाजार में कमजोर स्थानीय मांग और वैश्विक दबाव के कारण सोने की कीमतों ...और पढ़ें

रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सोने के दाम गिरे, चांदी की स्थिति जानें

रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सोने के दाम गिरे, चांदी की स्थिति जानें

HighLights

  1. सोना लगातार दूसरे दिन गिरा, एक सप्ताह के निचले स्तर पर।

  2. कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग से दाम प्रभावित हुए।

  3. आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दर 0.25% बढ़ाकर 5.50% की।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के सर्राफा बाजार में कमजोर स्थानीय मांग और वैश्विक दबाव के कारण सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट (gold price today) दर्ज की गई है, जिससे यह एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,900 रुपये (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इससे पहले 29 सितंबर को सोना 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

क्यों गिरे दाम, एक्सपर्ट ने बताई वजह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग घटने के कारण घरेलू बाजार में सोने के भाव टूटे हैं। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव के चलते आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसने सोने के दामों में आई गिरावट को कुछ हद तक बढ़ावा दिया।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी (रुपया 43 पैसे गिरकर 96.78 पर बंद हुआ) ने सोने की कीमतों में और अधिक बड़ी गिरावट को सीमित करने का काम किया।

चांदी की कीमत कहां तक पहुंची?

इस बीच, चांदी की कीमतें लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (silver price today) पर स्थिर बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो, हाजिर सोना 47.42 डॉलर यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,116.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

वहीं, चांदी 2.26 प्रतिशत लुढ़ककर लगभग तीन महीने के निचले स्तर 59.97 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) पर पहुंच गई है, जो इससे पहले नौ जुलाई को 59.96 डॉलर प्रति औंस के आसपास थी।

निवेश मंच मुद्रेक्स के प्रमुख क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत का कहना है कि वैश्विक बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है और यह 4,120 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी लगभग 60 डॉलर पर है। फिलहाल निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।

इस सबके बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नीतिगत ब्याज दर (RBI Repo Rate Hike 2026) में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे यह 5.50 प्रतिशत हो गई है। लगभग चार साल में यह पहली बढ़ोतरी है और इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने आगे भी दरों में सख्ती जारी रखने के संकेत दिए हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की मुख्य अर्थशास्त्री राधिका पिपलानी ने इस पर कहा कि आरबीआई ने अपने रुख को 'तटस्थ' से बदलकर 'सोच-समझकर सख्ती' वाला कर दिया है, जो महंगाई पर लगाम कसने के लिए बैंकिंग प्रणाली में नकदी और नीतिगत दरों दोनों मोर्चों पर कड़े उपायों का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: दो महीने के निचले स्तर पर सोना, 42 दिन में ₹18000 हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेंगे दाम?