सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Budget 2025: मुख्‍य आर्थ‍िक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन की है अहम भूमिका

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 11:49 AM (IST)

    आम बजट पेश होने वाला है। इस बजट से देश सभी वर्गों को सरकार से कई उम्मीद हैं। यूनियन बजट में कई बड़े एलान हो सकते हैं। इसी कड़ी में डॉ अनंत नागेश्वरन ( ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    डॉ अनंत नागेश्वरन यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड और क्रेडिट सुइस के लिए भी काम कर चुके हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आम बजट पेश होने वाला है। इस बजट से देश सभी वर्गों को सरकार से कई उम्मीदें हैं। यूनियन बजट में कई बड़े एलान हो सकते हैं।

    आगामी यूनियन बजट को लेकर विभागों और मंत्रियों की भूमिका खास होगी। इसी कड़ी में डॉ अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) की भूमिका भी बजट में निर्णायक रहेगी।

    कौन हैं डॉ अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran)

    डॉ अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं। उन्होंने 28 जनवरी, 2022 को देश के 18वें सीईए के रूप में यह पद संभाला। दरअसल, डॉ अनंत नागेश्वरन से पहले यह पद 17 दिसंबर, 2021 से खाली पड़ा था।

    डॉ अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) से पहले इस पद को कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम (KV Subramanian) ने अपना कार्यकाल खत्म होने के साथ छोड़ा था।

    डॉ अनंत नागेश्वरन का करियर

    डॉ नागेश्वरन की पहचान एक प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार, शिक्षक और आर्थिक सलाहकार के रूप में होती है। डॉ नागेश्वरन ने भारत ही नहीं, देश के बाहर भी कई बिजनेस स्कूलों और मैनेजमेंट संस्थानों में शिक्षक की भूमिका निभाई है।

    मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद ग्रहण करने से पहले वे आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (IFMR Graduate School of Business) के डीन थे।

    इससे पहले वे आंध्र प्रदेश में क्रेया विश्वविद्यालय (Krea University) में अर्थशास्त्र के अतिथि प्रोफेसर थे। डॉ अनंत नागेश्वरन वित्तीय बाजार और अंतरराष्‍ट्रीय अर्थशास्त्र की जानकारी रखते हैं।

    डॉ अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।

    डॉ अनंत नागेश्वरन द्वारा लिखित किताबें

    • डेरिवेटिव्स का अर्थशास्त्र (मार्च 2015)
    • डेरिवेटिव्स (अक्टूबर 2017)
    • क्या भारत आगे बढ़ सकता है? (नवंबर 2016)
    • वित्त का उदय: कारण, परिणाम और समाधान (2019)

    डॉ अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल

    डॉ. अनंत नागेश्वरन का जन्म 1963 में हुआ है। 1994 से 2004 के बीच उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड और क्रेडिट सुइस के लिए काम किया।

    2006 में वे सिंगापुर में बैंक जूलियस बेयर एंड कंपनी लिमिटेड में एशिया रिसर्च हेड बने। मार्च 2009 में उन्हें कॉर्पोरेशन का मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया गया। यहां वे जुलाई 2011 तक परामर्श, लेखन में कार्यरत रहे।

    नागेश्वरन ने सार्वजनिक नीति में अनुसंधान और शिक्षा के लिए एक स्वतंत्र केंद्र, तक्षशिला संस्थान की सह-स्थापना में मदद की। 2001 में आविष्कार समूह के पहले प्रभाव निवेश कोष को शुरू करने में भी इनकी अहम भूमिका रही।