सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget: लोकसभा ने केंद्रीय बजट 2024-25 को दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर से जुड़ा विधेयक भी सदन से हुआ पारित

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 30 Jul 2024 11:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:11 PM (GMT+05:30)

लोकसभा ने मंगलवार को केंद्र सरकार के 2024-25 के लिए 48.21 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। ...और पढ़ें

लोकसभा ने केंद्रीय बजट 2024-25 को दी मंजूरी
लोकसभा ने केंद्रीय बजट 2024-25 को दी मंजूरी

पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा ने मंगलवार को केंद्र सरकार के 2024-25 के लिए 48.21 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी।

निचले सदन ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इनसे संबंधित विनियोग विधेयक भी सदन की ओर से पारित कर दिया गया।

वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है। केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे को 2024-25 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद के 4.9 प्रतिशत तक और 2025-26 तक 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने का प्रस्ताव है।