यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NTPC-BHEL मिलकर लगाएंगे 800 मेगावॉट का पावर प्लांट, एलान के बाद चढ़ गए शेयर के भाव
बजट भाषण का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है। बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने बताया कि ...और पढ़ें

HighLights
- NTPC-BHEL ने जेवी के लिए करार किया।
- आज दोनों कंपनियों के शेयर चढ़ गए।
- कंपनी मेंगावाट का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेंगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारम संसद में बजट भाषण दे रही है। इस बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि एनटीपीसी (NTPC Ltd) और बीएचईएल (BHEL Ltd) मिलकर एक संयुक्त उद्यम (जेवी) की घोषणा की। इस एलान के बाद दोनों कंपनियों के शेयर में तेजी आई और यह निचले स्तर से उभर गए।
खबर लिखते वक्त एनटीपीसी के शेयर (NTPC Share) 6.10 रुपये या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 379.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीएचईएल के शेयर (BHEL Share) 4.10 रुपये या 1.34 फीसदी चढ़कर 309.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
NTPC और BHEL ने किया करार
एनटीपीसी और बीएचईएल ने जीवे का करार किया है। दोनों कंपनियां मिलकर 800 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेंगी। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा भी मदद किया जाएगा।

