Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2023: पेश होने से पहले एक बार लीक भी हो चुका है बजट, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी ये दिलचस्प बातें?

    Budget 2023 बजट को लेकर कुछ रोचक बातें भी हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। जैसे कि एक बार भारत का बजट पेश होने से पहले ही लीक हो गया था। तो चलिए इन दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं। (जागरण ग्राफिक्स)

    By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Fri, 27 Jan 2023 09:20 PM (IST)
    Hero Image
    Budget 2023-24: Interesting Things Related To Indian Budget

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Budget 2023 को पेश होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में इसको लेकर कई उम्मीदें जताई जा रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि बजट में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की प्राप्तियों और खर्चों के बारे में डिटेल में ब्योरा होता है। इसके आलवा, निवेश, टैक्स नीतियां जैसे विषयों पर भी नियम लाए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर बजट सिर्फ इतना ही नहीं है। इससे जुड़ी कई सारी बातें हैं, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा। उदाहरण के लिए, बजट को छोटे बैग में क्यों लाया जाता है? पहले बजट सिर्फ अंग्रेजी में ही क्यों पेश होता है, जबकि भारत में ज्यादातर लोग हिन्दी बोलते हैं। ऐसे ही Budget से जुड़ी तमाम रोचक जानकारियों के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

    1. बैग में क्यों लाया जाता है बजट

    आपने हमेशा देखा होगा कि वित्त मंत्री बजट को एक छोटे बिग में लेकर आते हैं, जिसे 'बजट बैग' कहा जाता है। असल में इसकी शुरुआत इसके नाम से हुई है। बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द 'बौगेट' से हुई है, जिसका मलतब 'एक छोटा बैग' होता है। इस वजह से बैग में इसे लाने की प्रथा शुरू हो गई।

    2. आजादी से पहले आ गया था भारत का बजट

    जी हां, देश के आजाद होने से पहले ही भारत का बजट पेश किया जा चुका था। भारत का पहला बजट 8 फरवरी, 1869 को जेम्स विल्सन द्वारा पेश किया गया था, जबकि ईस्ट इंडिया कंपनी ने 7 अप्रैल, 1860 को भारतीय बजट का विचार पेश किया था। इसलिए, अगर आप ये सोच रहे हैं कि आजाद भारत के बाद ही बजट को पेश किया गया होगा, तो ऐसा नहीं है।

    3. सिर्फ अंग्रेजी में ही होता था बजट

    भारत के आजाद होने के बाद भी इसके बजट को कई साल तक सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लाया जाता रहा था। बाद मे 1955-56 में सरकार ने इस नियम में बदलाव किया और बजट को दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में छापने का फैसला किया।

    4. लीक भी हुआ था बजट

    आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत का बजट एक बार पेश करने से पहले लीक भी हो चुका है। ऐसा साल 1950 में हुआ था, जब केंद्रीय बजट का एक हिस्सा गलती से लीक हो गया था। बजट के कागजात शुरू में राष्ट्रपति भवन में छपे थे। इसके बाद मुद्रण प्रक्रिया को नई दिल्ली में मिंटो रोड और बाद में 1980 में सचिवालय भवन के नॉर्थ ब्लॉक में सरकारी प्रेस में भेज दिया गया था।

    5. 800 शब्द का था सबसे छोटा बजट

    बजट के भाषण को सुनना काफी बोरिंग होता है। आमतौर पर यह दो घंटे का होता है, लेकिन 1977 में अब तक का सबसे छोटा बजट पेश किया गया था। उस समय के वित्त मंत्री एचएम पटेल ने महज 800 शब्द के साथ अंतरिम बजट को पेश किया था। वहीं, अब तक का सबसे लंबा बजट 2021 का था, जिसमें यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था।

    ये भी पढ़ें-

    Hindenburg Adani Group: महज एक रिपोर्ट...और Gautam Adani को 48000 करोड़ का नुकसान

    Budget 2023: नए बजट में FD और सेविंग को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, पहले से कितना अधिक होगा मुनाफा