Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2021: बजट से जुड़ा ऐसा किस्सा, जब इंग्लैंड के वित्त मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

    भारत में बजट का इतिहास बड़ा रोचक रहा है। मसलन भारत का पहला बजट कब पेश हुआ किसने किया किस वर्ष किया इत्यादि। बजट 2021 से ठीक पहले हम भारतीय बजट से जुड़ी कुछ रोचक कहानियां बता रहे हैं।

    By NiteshEdited By: Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:48 AM (IST)
    Hero Image
    Budget Gyan intresting fact about indian budget histroty PC- Pixabay.com

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा और आठ अप्रैल को समाप्त करने की सिफारिश है। समिति की सिफारिश के अनुसार, बजट सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होगा और दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा। आगामी बजट सत्र पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यह बजट एनडीए सरकार द्वारा महामारी के बीच पेश किया जाने वाला पहला बजट है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में बजट का इतिहास बड़ा रोचक रहा है। मसलन भारत का पहला बजट कब पेश हुआ, किसने किया, किस वर्ष किया इत्यादि। बजट 2021 से ठीक पहले हम भारतीय बजट से जुड़ी कुछ रोचक कहानियां बता रहे हैं, इस सिलसिले में आज ऐसी कहानी जब बजट लीक होने से इंग्लैंड के वित्त मंत्री की कुर्सी चली गई थी। 

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1947 में भारत सरकार ने अपना पहला बजट आजाद होने (15 अगस्त 1947) के तीन महीने के भीतर पेश कर दिया था। आजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया। इस बजट को पेश करने का श्रेय आर के षणमुखम शेट्टी को जाता है। देश आजाद होने के बाद आर के षणमुखम शेट्टी देश के पहले वित्त मंत्री बने। षणमुखम शेट्टी की लापरवाही के कारण इंग्लैंड के तत्कालीन वित्त मंत्री की कुर्सी चली गई थी। 

    क्यों देना पड़ा इस्तीफा

    दरअसल, षणमुखम शेट्टी से कुछ गलती हो गई और बजट का कुछ हिस्सा लीक हो गया, इसके बाद इंग्लैंड में पत्रकार ने बजट पेश होने से पहले ही टैक्स से जुड़ी सारी जानकारियां सार्वजनिक कर दी। इसके बाद इंग्लैंड के वित्त मंत्री ह्यूज डॉल्टन को इस्तीफा देना पड़ गया था।

    इस प्रधानमंत्री के नाम रिकॉर्ड: मोरारजी देसाई इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया, दो बार उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन बजट पेश किया। दरअसल, लीप इयर को छोड़ दें तो फरवरी 28 दिन का होता है, लेकिन संयोग से मोरारजी का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। इसलिए उन्होंने दो बार बजट 29 फरवरी को पेश किया।