सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zee Entertainment Share News पांच फीसद गिरावट के बाद संभले जी एंटरटेनमेंट के शेयर, उतार-चढ़ाव की ये है वजह

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Fri, 24 Feb 2023 01:13 PM (IST)

Zee Entertainment Shares Price Stock Market ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में इसके ...और पढ़ें

Zee Entertainment Stocks Fall By 5 Percent, See Details
Zee Entertainment Stocks Fall By 5 Percent, See Details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Zee Entertainment Shares: दिन के शुरुआती कारोबार में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरों में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को सुबह के कारोबार में मीडिया फर्म के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें सुधार आई और खबर लिखे जाने तक ये सपाट करोबार कर रहे हैं।

बीएसई पर स्टॉक 4.60 प्रतिशत गिरकर 189.60 रुपये पर आ गया, जबकि एनएसई पर यह 5.36 प्रतिशत गिरकर 188 रुपये पर आ गया। जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में गुरुवार को 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

इस वजह से शेयरों में दिखा असर

Zee Group के मल्टीसिस्टम ऑपरेटर आर्म Siti Networks द्वारा इंडसइंड बैंक से लोन लिया गया था, जिसके लिए ZEEL एक गारंटर था। अब इसे चुकाने में कंपनी नाकाम रही। दावा किया गया है कि सिटी नेटवर्क्स 89 करोड़ रुपये का डिफॉल्टर है। इसके बाद इंडसइंड बैंक ने फर्म के खिलाफ दिवाला कार्यवाही के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को एक याचिका दायर किया, जिसे NCLT ने स्वीकार कर लिया है। कहा जा रहा है इसी का असर कंपनी के शेयरों में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है।

आदेश को दी है चुनौती

ज़ी एंटरप्राइजेज ने NCLT द्वारा स्वीकार किए गए दिवाला कार्यवाही के खिलाफ आदेश को चुनौती दी है। ज़ी एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका ने अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया है।

कंपनी के एक आधिकारिक बयान में कहा है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच के आदेश के खिलाफ राहत की अपील गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में दायर कर दी गई है। गोयनका, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करने और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (Sony)  के साथ प्रस्तावित विलय को समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Income Tax Return (ITR) Explained: क्यों भरा जाता है आईटीआर, आपके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

Income Tax: आयकर विभाग की हिट लिस्ट में नहीं चाहते हैं आना तो इन गलतियों से करें तौबा...

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।